होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विलय के भाग्य पर फैसला करने के लिए Zee-सोनी की बैठक आज: रिपोर्ट

विलय के भाग्य पर फैसला करने के लिए Zee-सोनी की बैठक आज: रिपोर्ट

10  बिलियन डॉलर के जी-सोनी विलय (Zee-Sony merger) के भाग्य का फैसला आज होने की संभावना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

10  बिलियन डॉलर के जी-सोनी विलय (Zee-Sony merger) के भाग्य का फैसला आज होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोनी ग्रुप कॉर्प (Sony Group Corp) ने जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के साथ एक बोर्ड बैठक बुलाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बैठकें बुलाई गई हैं- एक कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट द्वारा और दूसरी सोनी द्वारा अपने टोक्यो मुख्यालय में।

सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सौदा रद्द होता है तो टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज को अगले सप्ताह की शुरुआत में इसकी जानकारी दी जाएगी।

हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने पहले रिपोर्ट दी थी कि ऐसी दो अलग-अलग चर्चाएं हैं, जो जी-सोनी डील को क्लोज करने बीच का मार्ग प्रशस्त करने का संकेत देती हैं। एक सुझाव है कि Zee उच्च मूल्यांकन की तलाश में स्थिति का लाभ उठा सकता है और विलय के नेतृत्व से पुनीत गोयनका को बाहर करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के बदले में अतिरिक्त धन की मांग कर सकता है। वहीं, दूसरी संभावना ये है कि सीईओ के तौर पर एक तटस्थ तीसरे पक्ष को नियुक्त करने पर आम सहमति का बन सकती है, इस निर्णय पर जी और सोनी ने संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की है। सोनी ने जनवरी की शुरुआत में कहा था कि बातचीत 20 जनवरी तक चलेगी।

Zee ने कहा है कि बातचीत जारी है और डील को अमली जामा पहनाने की कोशिश की जा रही है। 9 जनवरी को उसने बीएसई को यह भी सूचित किया था कि कंपनी विलय के लिए प्रतिबद्ध है।

2024 की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि जी-सोनी विलय सौदा रद्द हो सकता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सोनी Zee को समाप्ति नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा था। यह डील दिसंबर 2023 तक फाइनल होनी थी।

मीडिया आउटलेट्स ने डील खत्म होने की स्थिति में दोनों कंपनियों के लिए उपलब्ध कानूनी विकल्पों की भी तलाश की है।


टैग्स जी-सोनी विलय
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago