होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखे सवालों से झल्लाए PM, पत्रकारों पर छिड़क दिया सैनिटाइजर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखे सवालों से झल्लाए PM, पत्रकारों पर छिड़क दिया सैनिटाइजर

पत्रकारों के सवालों से बौखलाकर कई बार राजनेता कुछ ऐसा व्यवहार कर देते हैं, जो काफी चर्चा का विषय बन जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकारों के सवालों से बौखलाकर कई बार राजनेता कुछ ऐसा व्यवहार कर देते हैं, जो काफी चर्चा का विषय बन जाता है। थाइलैंड से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर पत्रकारों के सवालों से प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा (Prayuth Chan ocha) काफी झल्ला गए और उन पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक पत्रकार ने उनसे मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर सवाल पूछ लिया था। इस पर प्रधानमंत्री झल्ला गए और संवाददाताओं से अपने काम पर ध्यान देने के लिए कहा। यही नहीं, इसके बाद ओचा ने सैनिटाइजर की एक बोतल निकाली और सामने बैठे पत्रकारों पर इसे छिड़क दिया।

बताया जाता है कि पूर्व में भी मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार की बात सुनकर उन्होंने कैमरामैन पर केले का छिलका फेंक दिया था। इसके अलावा वर्ष 2018 में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार करते हुए अपना कटआउट लगा दिया था और मीडिया से उस कटआउट से सवाल पूछने के लिए कह दिया था।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

टैग्स पीएम थाइलैंड सैनिटाइजर प्रयुत चान ओचा
सम्बंधित खबरें

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

18 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

19 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

21 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

22 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

1 day ago

बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

20 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

21 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

19 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।