होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना वायरस से एक और टीवी पत्रकार की मौत
कोरोना वायरस से एक और टीवी पत्रकार की मौत
तेलुगू न्यूज चैनल में काम करने वाले 43 वर्षीय एक पत्रकार की कोविड देखभाल केंद्र में शुक्रवार को मौत हो गई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
तेलुगू न्यूज चैनल में काम करने वाले 43 वर्षीय एक पत्रकार की कोविड देखभाल केंद्र में शुक्रवार को मौत हो गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पत्रकार की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसके बाद उन्हें कडापा में कोविड मामलों के लिये निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कडापा के अस्पताल में इलाज से उनके कथित तौर पर संतुष्ट नहीं होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद 14 जुलाई को उन्हें यहां कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि यहां से 140 किमी दूर कडापा के रहने वाले इस शख्स की आज शाम मौत हो गई।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से मरने वाले वह दूसरे पत्रकार हैं। इससे पहले एक तेलुगू टीवी चैनल में काम करने वाले 45 वर्षीय एक अन्य पत्रकार की रविवार को मौत हो गई थी।
टैग्स पत्रकार कोविड-19 पॉजिटिव तेलुगू न्यूज चैनल