होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'टाटा संस' ने खरीदी 'टाटा प्ले' में Temasek की 10% हिस्सेदारी: रिपोर्ट
'टाटा संस' ने खरीदी 'टाटा प्ले' में Temasek की 10% हिस्सेदारी: रिपोर्ट
सिंगापुर की सरकारी स्वामित्व वाले निवेश फर्म 'टेमासेक' (Temasek) ने 'टाटा प्ले' (Tata Play) में अपनी 10% हिस्सेदारी कथित तौर पर 'टाटा संस' (Tata Sons) को बेच दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सिंगापुर की सरकारी स्वामित्व वाले निवेश फर्म 'टेमासेक' (Temasek) ने 'टाटा प्ले' (Tata Play) में अपनी 10% हिस्सेदारी कथित तौर पर 'टाटा संस' (Tata Sons) को बेच दी है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील करीब 835 करोड़ रुपये में हुई है।
इस कदम से 'टाटा प्ले' में 'टाटा संस' की हिस्सेदारी बढ़कर अब 70% हो गई है। वहीं, डीटीएच कंपनी ने इसकी जानकारी सूचना-प्रसारण मंत्रालय को दे दी है।
'टेमासेक' द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेच देने के बाद 'टाटा प्ले' अब टाटा और वॉल्ट डिज्नी के बीच 70:30 का संयुक्त उद्यम है।
सिंगापुर स्थित फर्म ने 2007 में अपने सहयोगी बायट्री इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस (Baytree Investments Mauritius) के माध्यम से अपनी 10% हिस्सेदारी हासिल की थी, जब टाटा प्ले 'टाटा स्काई' था।
समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि डिज्नी टाटा प्ले में अपनी 30% हिस्सेदारी बेचने का इच्छुक है क्योंकि डीटीएच मीडिया कंपनी के लिए एक गैर-प्रमुख व्यवसाय है। कथित तौर पर इस मामले को लेकर टाटा और वॉल्ट डिज्नी के बीच बातचीत हुई है।
न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि डिज्नी भी 'टाटा प्ले' में अपनी 30% हिस्सेदारी बेचने का इच्छुक है, क्योंकि इस मीडिया कंपनी के लिए डीटीएच एक नान-कोर बिजनेस है। कथित तौर पर इस मामले को लेकर टाटा और वॉल्ट डिज्नी के बीच बातचीत भी हुई है।
'21st सेंचुरी फॉक्स' के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के बाद डिज्नी को टाटा प्ले में 30% हिस्सेदारी मिली, जिसमें स्टार इंडिया एक बड़ा हिस्सा था।
टैग्स स्टेक टाटा संस टेमासेक टाटा प्ले