होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना से जंग हार गए पत्रकारों के परिजनों की सरकार ने ली सुध, बढ़ाई सहायता राशि

कोरोना से जंग हार गए पत्रकारों के परिजनों की सरकार ने ली सुध, बढ़ाई सहायता राशि

देश में कई स्थानों पर पत्रकार कोरोना संक्रमित मिले हैं और कई पत्रकारों तो कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कोरोना के खिलाफ जंग में तमाम पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और तमाम अपडेट्स लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में देश में कई स्थानों पर पत्रकार कोरोना संक्रमित मिले हैं और कई पत्रकारों तो कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए हैं। लिहाजा इस बीच तमिलनाडु सरकार ने पत्रकारों के हित में एक और अच्छा फैसला लिया है।

दरअसल, राज्य सरकार ने पहले ही पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने एक नया बयान जारी कर कोरोना से मरने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाली मुआवजे की रकम को बढ़ा दी है।

राज्य की स्टालिन सरकार ने सूबे के पत्रकारों का स्पेशल इंसेंटिव बढ़ाकर 3 हजार से पांच हजार रुपए कर दिए हैं। साथ ही सरकार ने कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे की रकम को भी तीन लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपए कर दिया है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में देश ने कई पत्रकारों को खो दिया हैं। दिल्ली आधारित इंस्टीट्यूट ऑफ परसेप्शन स्टडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2020 से 16 मई 2021 तक कोरोना संक्रमण से कुल 238 पत्रकारों की मौत हो चुकी है।


टैग्स पत्रकार मीडिया कोरोना कोविड-19 तमिलनाडु
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago