होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘The Tribune’ ने इस कंपनी के साथ की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप
‘The Tribune’ ने इस कंपनी के साथ की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप
इस पार्टनरशिप के तहत अखबार का उद्देश्य पाठकों से जुड़ाव और रेवेन्यू में बढ़ोतरी करना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
उत्तर भारत के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘द ट्रिब्यून’ (The Tribune) ने कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म तबूला (Taboola) के साथ दो साल की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत ‘द ट्रिब्यून’ अपने पाठकों को मोबाइल ऐप और वेबसाइट्स पर लगातार कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए तबूला फीड का लाभ उठाएगा। ‘तबूला न्यूज’ के इस्तेमाल से यह अखबार तीन भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी) में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के वेबसाइट पर अपने कंटेंट को प्रदर्शित कर सकेगा।
बताया जाता है कि तबूला न्यूजरूम के मोबाइल और डेस्कटॉप पर इस्तेमाल के द्वारा ‘द ट्रिब्यून’ ट्रैफिक को अधिकतम करने, दर्शकों को अखबार से जोड़े रखने और मुद्रीकरण करने में सक्षम होगा। ‘द ट्रिब्यून’ अपनी संपादकीय टीम को सशक्त बनाने और अपने पाठकों के लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार करने के लिए तबूला न्यूजरूम की अन्य कई क्षमताओं का लाभ उठाएगा।
इस बारे में ‘द ट्रिब्यून’ के चीफ डिजिटल बिजनेस ऑफिसर शरद शर्मा का कहना है, ‘आज के डिजिटल और विविधता भरे माहौल में भरोसेमंद पाठकों को जुटाना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पाठकों की भागीदारी और राजस्व वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सही साझेदारी करना हमारे लिए जरूरी है। अपने पाठकों के लिए वैल्यू बढ़ाने और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए अपने टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में तबूला को शामिल करने को लेकर हम काफी खुश हैं।’
टैग्स तबूला द ट्रिब्यून पार्टनरशिप डील एडम सिंगलोडा शरद शर्मा