होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जियो सिनेमा’ में यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे सुशांत श्रीराम

‘जियो सिनेमा’ में यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे सुशांत श्रीराम

सुशांत श्रीराम इससे पहले करीब छह साल से ‘प्राइम वीडियो’ से जुड़े थे और उन्हें वर्ष 2023 में कंट्री डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘प्राइम वीडियो’ के कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) सुशांत श्रीराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) को मिली जानकारी के अनुसार वह OTT प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ (JioCinema) में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

इस बारे में हमारी टीम ने आधिकारिक पुष्टि के लिए ‘प्राइम वीडियो’ और ‘जियो सिनेमा’ दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

बता दें कि सुशांत श्रीराम ने वर्ष 2018 में ‘एमेजॉन’ में प्राइम वीडियो के लिए कस्टमर एंड ब्रैंड मार्केटिंग हेड के रूप में जॉइन किया था। यहां वर्ष 2023 में उन्हें कंट्री डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया था। वह इस प्लेटफॉर्म से छह साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे।

इससे पहले वह ‘Xiaomi’ में मार्केटिंह हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘आईआईटी’ मद्रास के विद्यार्थी रहे सुशांत श्रीराम पूर्व में Inkfruit, eBay और HUL जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।


टैग्स जियो सिनेमा प्राइम वीडियो सुशांत श्रीराम
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago