होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DNAINDIA.COM के एडिटर सुशांत मोहन का हुआ प्रमोशन, बने CEO
DNAINDIA.COM के एडिटर सुशांत मोहन का हुआ प्रमोशन, बने CEO
जी मीडिया में ‘DNAINDIA.COM’ और ‘जी न्यूज’ (अंग्रेजी) के एडिटर सुशांत मोहन को सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जी मीडिया में ‘DNAINDIA.COM’ और ‘जी न्यूज’ (अंग्रेजी) के एडिटर सुशांत मोहन को सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया है। वह India.com के सीईओ देवदास कृष्णन को रिपोर्ट करेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ से इस खबर की पुष्टि की है।
मोहन को मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। जी मीडिया से पहले वह ‘ओपेरा न्यूज’ (ऐप), ‘नेटवर्क18’, ‘बीबीसी’, ‘फीवर104 एफएम’ और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और पिछले ऑर्गनाइजेशन में उन्होंने डिजिटल स्ट्रैटजीस और कई सफल प्रोजेक्ट्स दिए हैं।
मोहन आईआईएमसी मीडिया संस्थान के छात्र रह चुके हैं और मास कम्युनेकशन में मास्टर डिग्री होल्डर हैं।
टैग्स जी न्यूज प्रमोशन सुशांत मोहन