होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों को दी अच्छी खबर, लॉन्च किया ये मोबाइल ऐप

सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों को दी अच्छी खबर, लॉन्च किया ये मोबाइल ऐप

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों के लिए अदालती कार्यवाही को कवर करने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों के लिए अदालती कार्यवाही को कवर करने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, ताकि उन्हें महामारी के दौरान अदालत न जाना पड़े।

ऐप लॉन्च के मौके पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि ऐप लॉन्च होने के बाद मीडियाकर्मियों को कोर्ट आने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल ने बताया कि ये मोबाइल ऐप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा।

चीफ जस्टिस ने इस मौके पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट और मीडिया के बीच कोऑर्डिनेशन के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि मीडिया के लोग जिम्मेदारी से इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे।’

बतौर पत्रकार अपने दिनों को याद करते हुए चीफ जस्टिस रमन्ना ने कहा, ‘रिपोर्टिंग में मीडिया को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 'मैं कुछ वक्त के लिए पत्रकार था। उस वक्त हमारे पास कार या बाइक नहीं थी। हम बस में यात्रा करते थे क्योंकि हमसे कहा गया था कि आयोजकों से परिवहन सुविधा नहीं लेनी है।' उन दिनों रिपोर्ट करने के लिए मैंने इन कठिनाइयों का भी सामना किया था।’

आगे सीजेआई ने कहा कि उन्हें पता चला है कि अदालती सुनवाई पर खबरें लिखने के लिए पत्रकारों को वकीलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसलिए इस तरह की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर ऐसी प्रक्रिया विकसित करने का अनुरोध किया गया था जिसकी मदद से मीडियाकर्मी सुनवाई में शामिल हो सकें।  

उन्होंने कहा कि महामारी ने हर किसी को प्रभावित किया है। कोर्ट में संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल 2020 को आया था। इसके बाद अब तक सुप्रीम कोर्ट के 800 स्टाफ संक्रमित हुए हैं। 6 सीनियर रजिस्ट्री स्टाफ भी पॉजिटिव हुए और 3 की मौत हो गई।’

चीफ जस्टिस रमन्ना ने कहा कि कोर्ट की सुनवाई में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी हमनें सुरक्षा कारणों से लोगों को आने से प्रतिबंधित किया है। कोर्ट की सुनवाई का लोगों तक पहुंच होना महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें पता चलना चाहिए कि इससे किस पर प्रभाव पड़ेगा या नहीं पड़ेगा। मीडिया इस सूचना को पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कोविड ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि हम अपने परिवार के सदस्यों से अपने घर (कोर्ट) में मिलने में अयोग्य हैं। कोर्ट को वर्चुअल प्लैटफॉर्म पर लाना बहुत मुश्किल प्रक्रिया है।’

उन्होंने कहा कि जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता और सभी रजिस्ट्री अधिकारियों ने इस ऐप के लिए बहुत मेहनत की है, उन सबका धन्यवाद किया जाना चाहिए।  

जस्टिस चंद्रचूड़ बुधवार को ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा कि वे ठीक हो रहे हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘इस ऐप को डेवलेप करने वाले हमारे कई स्टाफ संक्रमित है। इस पर काम करने वाले सभी 6 लोग पॉजिटिव पाए गए है। हम उम्मीद करते हैं कि इस सुविधा से सभी सुरक्षित रहेंगे। उम्मीद है कि सीजेआई की तरफ से आने वाले समय में कई तरह के उठाए जाने वाले कदमों का यह हिस्सा है।’

मीडिया से संसाधन (ऐप) का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का अनुरोध करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि तकनीक, विशेष रूप से नई तकनीक संवेदनशील है और उपयोग के शुरुआती दिनों में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं।

चीफ जस्टिस रमन्ना ने कहा कि छोटी-छोटी दिक्कतें आएंगी और उन्हें बेकार में बहुत बढ़ाया-चढ़ाया नहीं जाना चाहिए। मैं सभी से धीरज रखने और तकनीकी टीम का साथ देने का अनुरोध करता हूं ताकि ऐप्लीकेशन बिना किसी दिक्कत के सही तरीके से काम कर सके। मैं आशा करता हूं कि सभी लोग प्रणाली को बेहतर बनने और सही से काम करने का वक्त देंगे।

 


टैग्स पत्रकार मीडियाकर्मी मीडिया मोबाइल ऐप जस्टिस एनवी रमना कोर्ट की वर्चुअल कार्यवाही वर्चुअल इवेंट COVID-19 महामारी
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago