होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग पर पॉलिसी बनाने को SC का आदेश, राज्यों को तीन महीने का समय

पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग पर पॉलिसी बनाने को SC का आदेश, राज्यों को तीन महीने का समय

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे पुलिस द्वारा मीडिया को दी जाने वाली जानकारी को लेकर एक साफ और तय नीति बनाएं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे पुलिस द्वारा मीडिया को दी जाने वाली जानकारी को लेकर एक साफ और तय नीति (पॉलिसी) बनाएं। यह नीति सुप्रीम कोर्ट के एमीकस क्यूरी (न्याय मित्र) और वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन द्वारा तैयार किए गए एक विशेष मैनुअल के आधार पर बनाई जाएगी।

यह आदेश जस्टिस एम.एम. सुंदरेश की अगुवाई वाली बेंच ने दिया है। यह मामला पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) की याचिकाओं से जुड़ा है। इसी संगठन की याचिका पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस एनकाउंटर और कथित फर्जी मुठभेड़ों को लेकर 16 जरूरी दिशानिर्देश तय किए थे।

शुरुआत में कोर्ट ने गृह मंत्रालय को पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग से जुड़ा मैनुअल बनाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन बाद में यह काम एमीकस क्यूरी गोपाल शंकरनारायणन को सौंपा गया। उन्होंने केंद्र सरकार की राय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए ‘पुलिस मीडिया ब्रीफिंग मैनुअल’ तैयार किया।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि बार-बार मौका देने के बावजूद राज्य सरकारों ने इस प्रक्रिया में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। कोर्ट ने साफ कहा कि वह अब इस मामले को और लंबित नहीं रखना चाहता।

कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे एमीकस क्यूरी द्वारा तैयार किए गए मैनुअल को ध्यान में रखते हुए तीन महीने के भीतर पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग को लेकर अपनी नीति तय करें। यह आदेश 15 जनवरी को दिया गया था, जिसे 21 जनवरी 2026 को सार्वजनिक किया गया।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि इस मैनुअल को दो हफ्ते के भीतर सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।

मैनुअल में कहा गया है कि पुलिस को जनता तक समय पर और सही जानकारी देना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही पीड़ितों, गवाहों और आरोपियों की गरिमा, निजता और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही अहम है।

मैनुअल के मुताबिक, पुलिस की मीडिया से बातचीत का मकसद नुकसान से बचाव करना, अफवाहों को रोकना, लोगों का सहयोग लेना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना होना चाहिए। खासकर सोशल मीडिया के इस दौर में पुलिस को सिर्फ सही, पुख्ता और जरूरी जानकारी ही साझा करनी चाहिए, क्योंकि गलत सूचना से कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा रहता है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

3 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

8 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago