होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Bloomberg Media में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं सुनीता राजन: रिपोर्ट्स
Bloomberg Media में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं सुनीता राजन: रिपोर्ट्स
‘सीएनएन’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (ऐडवर्टाइजिंग सेल्स) के पद से सितंबर में इस्तीफा देने के बाद सुनीता राजन के बारे में चर्चा है कि वह ‘ब्लूमबर्ग मीडिया’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘सीएनएन’(CNN) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (ऐडवर्टाइजिंग सेल्स) के पद से सितंबर में इस्तीफा देने के बाद सुनीता राजन के बारे में चर्चा है कि वह ‘ब्लूमबर्ग मीडिया’ (Bloomberg Media) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता राजन जनवरी में यहां ऐशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर (मीडिया सेल्स और मार्केटिंग) पद की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह मार्क फ्राउड (Mark Froude) से यह पदभार ग्रहण कर सकती हैं जो वर्तमान में एशिया पैसिफिक के हेड (ऐड सेल्स) हैं।
राजन करीब पांच साल से ‘सीएनएन’ से जुड़ी हुई थीं। ‘सीएनएन’से पहले राजन ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड एशिया’ (BBC Worldwide Asia), ‘न्यूजकॉर्प’ (Newscorp) और ‘स्टार टीवी’ (Star TV) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के लिए भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स सीएनएन सुनीता राजन ब्लूमबर्ग मीडिया