होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सन टीवी नेटवर्क ने नीतीश शर्मा को किया नियुक्त, बनाया इस चैनल का बिजनेस हेड
सन टीवी नेटवर्क ने नीतीश शर्मा को किया नियुक्त, बनाया इस चैनल का बिजनेस हेड
सन टीवी नेटवर्क ने नीतीश शर्मा को अपने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल 'सन नियो' (Sun Neo) का बिजनेस हेड नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सन टीवी नेटवर्क ने नीतीश शर्मा को अपने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल 'सन नियो' (Sun Neo) का बिजनेस हेड नियुक्त किया है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' से इस खबर की पुष्टि की है।
सन टीवी से जुड़ने से पहले, नीतीश शर्मा तीन साल से अधिक समय तक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) से जुड़े रहे, जहां उन्हें 'जी अनमोल' और 'बिग मैजिक' के बिजनेस हेड व चीफ चैनल ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। वह 2021 में 'बिग मैजिक' के बिजनेस हेड के तौर पर में ZEELमें शामिल हुए थे।
नीतीश शर्मा अपर्णा भोसले को रिपोर्ट करेंगे, जो जून में HGEC व RHSM चैनल और स्ट्रैटजिक एलायंस के तौर पर सन टीवी नेटवर्क में शामिल हुईं थीं। नीतीश शर्मा ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया, स्टार स्पोर्ट्स और आदित्य बिड़ला ग्रुप जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है।
टैग्स सन टीवी नेटवर्क बिजनेस हेड नीतीश शर्मा सन नियो