होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेपाल के विज्ञापन संघ की नई कार्यकारी समिति गठित, सुदीप थापा बने अध्यक्ष
नेपाल के विज्ञापन संघ की नई कार्यकारी समिति गठित, सुदीप थापा बने अध्यक्ष
नेपाल के विज्ञापन संघ (ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन ऑफ नेपाल) ने काठमांडू में आयोजित 24वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान अपनी 11वीं कार्यकारी समिति का चुनाव किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नेपाल के विज्ञापन संघ (ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन ऑफ नेपाल) ने काठमांडू में आयोजित 24वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान अपनी 11वीं कार्यकारी समिति का चुनाव किया गया। इस दौरान, लगभग तीन दशकों के अनुभव रखने वाले सुदीप थापा को नेपाल के विज्ञापन संघ का अध्यक्ष (प्रेजिडेंट) का चुना गया है।
नई कार्यकारी समिति में अन्य प्रमुख सदस्य जैसे पंकज प्रधान (द्वितीय उपाध्यक्ष), कृष्ण प्रसाद घिमिरे (महासचिव), संतोष खड़का (सचिव), साजन श्रेष्ठ (कोषाध्यक्ष), अरुण काजी स्थापित (संयुक्त कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।
वहीं अतिरिक्त बोर्ड सदस्यों में आरसी रेग्मी, संतोष सिलवाल गिरी, देपेंद्र पौडेल, रोशन पौडेल, बिदान राजभंडारी, मनीष अधिकारी और प्रभात रिमल शामिल हैं।
नवनिर्वाचित कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को हुआ और इसका संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया।
टैग्स चुनाव अध्यक्ष नेपाल के विज्ञापन संघ नई कार्यकारी समिति सुदीप थापा