होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महज 1 डॉलर में बिक गया ये बड़ा मीडिया हाउस
महज 1 डॉलर में बिक गया ये बड़ा मीडिया हाउस
कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए लागू किए लॉकडाउन की वजह से देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए लागू किए लॉकडाउन की वजह से देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसका प्रभाव मीडिया संगठन पर भी पड़ा है। कई मीडिया कंपनियों की आर्थिक स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि उन्हें वित्तीय बोझ को कम करने के लिए अपने स्टाफ में कटौती करनी पड़ रही है। वहीं कुछ मीडिया संगठनों ने मासिक वेतन में कटौती का ऐलान किया है।
न्यूजीलैंड से खबर है कि यहां के सबसे बड़े मीडिया घरानों में से एक को उसके मालिकों ने सिर्फ 1 डॉलर (61 cents) में बेच दिया है। दरअसल, यह सौदा नाइन एंटरटेनमेंट (Nine Entertainment Holdings Ltd) ने मीडिया हाउस 'स्टफ' को अपने मुख्य कार्यकारी (CEO) को महज एक डॉलर में बेचने का फैसला किया है।
'स्टफ' देश के कई दैनिक अखबारों का प्रकाशन करता है और इसी नाम से एक लोकप्रिय न्यूज वेबसाइट चलाता है। इसमें 400 पत्रकारों सहित लगभग 900 कर्मचारी कार्यरत हैं।
ऑस्ट्रेलिया के नाइन एंटरटेनमेंट के स्वामित्व वाला 'स्टफ' महामारी के पहले से ही वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रहा है। लिहाजा इस बीच कंपनी ने विज्ञापन राजस्व में बड़ी गिरावट दर्ज की है।
ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार को दिए एक बयान में कंपनी ने कहा कि 'स्टफ' को सीईओ सिनैड बाउचर को बेचा जाएगा और यह पूरी कार्रवाई महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
नाइन एंटरटेनमेंट के सीईओ ह्यूग मार्क्स ने कहा 'हम मानते हैं कि 'स्टफ' के लिए स्थानीय स्वामित्व होना महत्वपूर्ण है और यह हमारा मानना है कि न्यूजीलैंड में प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं के हिसाब से यह सबसे सही होगा।
वहीं 'स्टफ' की सीईओ बाउचर ने कहा कि उनकी योजना कर्मचारियों को कंपनी में शेयरधारक के रूप में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी देने की है। इससे पहले प्रतिद्वंद्वी मीडिया कंपनी NZME भी स्टफ को खरीदना चाहती थी। न्यूजीलैंड की अधिकांश मीडिया कंपनियां महामारी के बाद से संघर्ष कर रही हैं।
'स्टफ' ने अस्थायी रूप से कर्मचरियो के वेतन में कटौती की है जबकि NZME ने 200 पत्रकारों को नौकरियों से हटाने की घोषणा की है।
टैग्स अखबार मीडिया हाउस नाइन एंटरटेनमेंट स्टफ