होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुराने पलों को याद करने के लिए 1 अप्रैल को सजेगी ‘Star News Reunion’ की सुनहरी शाम
पुराने पलों को याद करने के लिए 1 अप्रैल को सजेगी ‘Star News Reunion’ की सुनहरी शाम
पुराने पलों को दोबारा से जीनें के लिए ‘स्टार न्यूज’ से जुड़े कुछ पुराने साथियों ने एक मुहिम शुरू की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जिंदगी में सबसे अच्छी चीजों में शामिल है- दोस्ती, सपने और यादें! हर इंसान यही सोचता है कि काश वह पुराने समय में वापस लौट सकता और उन खूबसूरत पलों को फिर से जी सकता, जो दिमाग में अमिट छाप छोड़ गईं हैं। इन्हीं पुराने पलों को दोबारा से जीनें के लिए ‘स्टार न्यूज’ से जुड़े कुछ पुराने साथियों ने एक मुहिम शुरू की है और इसे नाम दिया है ‘Star News Reunion 2023’
बता दें कि इस मुहिम का मकसद है कि ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) से जुड़े पुराने साथी एक जगह पर एक साथ एकत्रित होकर पुरानें पलों को याद कर सकें और अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार कर सकें।
‘Star News Reunion 2023’ कार्यक्रम 1 अप्रैल 2023 को शाम को आयोजित होगा, जहां मीडिया जगत से जुड़े वे तमाम चेहरे नजर आएंगे, जो ‘स्टार न्यूज’ को कभी न कभी अपना योगदान दे चुके हैं और इन दिनों अलग-अलग संस्थानों में कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि ‘Star News Reunion 2023’ अब तक की सबसे बड़ी रीयूनियन होगी, जिसमें 300 से भी अधिक लोगों के शामिल होनें की संभावना है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए लगभग 260 लोगों ने योगदान किया है।
टैग्स स्टार न्यूज रीयूनियन