होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Star-Disney India से जुड़े तीर्थंकर दत्ता, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
Star-Disney India से जुड़े तीर्थंकर दत्ता, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
इससे पूर्व ‘Infoedge India’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे तीर्थंकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘स्टार-डिज्नी इंडिया’ (Star-Disney India) ने तीर्थंकर दत्ता (Tirthankar Dutta) को वाइस प्रेजिडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने जनवरी में कंपनी को जॉइन किया है और मुंबई से अपना कामकाज संभालेंगे।
तीर्थंकर को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस नियुक्ति से पूर्व तीर्थंकर ‘Infoedge India’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा वह Expedia, Religare, HCL और TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
‘स्टार-डिज्नी इंडिया’ में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर/चीफ फाइनेंस ऑफिसर और बिजनेस लीडरशिप टीम के प्रमुख मेंबर्स को इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी से संबंधित सलाह और मार्गदर्शन देने के साथ-साथ तीर्थंकर तमाम अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां संभालेंगे।
टैग्स स्टार डिज्नी इंडिया तीर्थंकर दत्ता