होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘The Hindu’ समूह में इस बड़े पद से अलग हुए श्रीराम श्रीनिवासन
‘The Hindu’ समूह में इस बड़े पद से अलग हुए श्रीराम श्रीनिवासन
श्रीराम श्रीनिवासन ‘द हिंदू’ समूह से आठ साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘द हिंदू’ (The Hindu) समूह में ग्रुप डिजिटल एडिटर श्रीराम श्रीनिवासन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह आठ साल से ज्यादा समय से ‘द हिंदू’ समूह से जुड़े हुए थे। पहले वह यहां स्ट्रैटेजी और डिजिटल एडिटर के तौर पर और फिर बतौर ग्रुप डिजिटल एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘द हिंदू’ समूह से पहले श्रीराम श्रीनिवासन मार्च 2011 से फरवरी 2014 तक ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times) में चेन्नई ब्यूरो चीफ और सीनियर असिस्टेंट एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘आउटलुक बिजनेस मैगजीन’ (Outlook Business Magazine), ‘क्रिसिल मार्केटवायर’ (CRISIL MarketWire) और ‘द हिंदू बिजनेसलाइन’ (The Hindu BusinessLine) में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
‘द हिंदू’ समूह से इस्तीफे के बारे में श्रीराम श्रीनिवासन ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिये जानकारी शेयर की है।
टैग्स इस्तीफा द हिंदू ग्रुप रिजाइन श्रीराम श्रीनिवासन