होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY से जुड़े प्रदीप हेजमादी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

SONY से जुड़े प्रदीप हेजमादी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इसके साथ ही कंपनी ने राकेश चक्रवर्ती (Rakesh Chakraborty) को सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के लिए हेड (Fiction Programming, Strategy & Insights) के पद पर नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने प्रदीप हेजमादी (Pradeep Hejmadi) को ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’(SET) के लिए बिजनेस ऑपरेशंस हेड के पद पर नियुक्त किया है। वह एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड (SET, Sony LIV और StudioNext) दानिश खान को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने राकेश चक्रवर्ती (Rakesh Chakraborty) को ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ के लिए हेड (Fiction Programming, Strategy & Insights) के पद पर नियुक्त किया है। ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ की फिक्शन प्रोग्रामिंग टीम और इनसाइट व स्ट्रैटेजी टीम चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेगी, जबकि वह हेजमादी को रिपोर्ट करेंगे।

बता दें कि ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ को जॉइन करने से पहले हेजमादी डेढ़ साल से ज्यादा समय से ‘Hathway Cable & Datacom’ में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। हेजमादी को 28 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जी टीवी’ (Zee TV) में बिजनेस हेड के पद पर भी काम कर चुके हैं।  

वहीं, चक्रवर्ती को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। इनमें से 11 साल से ज्यादा समय तक वह ‘स्टार इंडिया नेटवर्क’ (Star India network) के साथ जुड़े रहे हैं। ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ को जॉइन करने से पहले वह ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) में मार्केटिंग हेड की भूमिका निभा रहे थे।


टैग्स हैथवे सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया नियुक्ति एसपीएनआई हेड अप्वॉइंटमेंट सेट सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन बिजनेस ऑपरेशंस प्रदीप हेजमादी राकेश चक्रवर्ती
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago