होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुकुंद आचार्य बने ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर

मुकुंद आचार्य बने ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर

मुकुंद आचार्य इससे पहले डिज्नी+हॉटस्टार (अब जियोस्टार) में हेड ऑफ इंजीनियरिंग के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने मुकुंद आचार्य को अपना नया चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 19 जून 2025 से प्रभावी होगी।

अपनी नई भूमिका में मुकुंद आचार्य एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी ग्रुप (ETG), LIV टेक्नोलॉजी और ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस एंड नेटवर्क इंजीनियरिंग (B.O.N.E.) सहित कंपनी के सभी टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो का नेतृत्व करेंगे। वह ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडे को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को प्रोत्साहित करने और नेटवर्क के लीनियर व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बिजनेस लक्ष्यों और तकनीकी पहलों के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

वह ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गौरव बनर्जी को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही वे Sony LIV के नेतृत्व के साथ मिलकर इसके अगले विकास चरण और प्लेटफॉर्म इनोवेशन में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुकुंद आचार्य को टेक्निकल टीमों का नेतृत्व करने और बड़े पैमाने पर परिवर्तन लागू करने का 29 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्हें प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, स्केलेबिलिटी, और प्रोडक्ट इनोवेशन में विशेषज्ञता हासिल है।

मुकुंद आचार्य इससे पहले डिज्नी+हॉटस्टार (अब जियोस्टार) में हेड ऑफ इंजीनियरिंग के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया, जिनमें JioCinema और Hotstar ऐप्स का एकीकरण और ICC वर्ल्ड कप 2023, 2024 और 2025 जैसे प्रमुख आयोजनों की सफल डिजिटल स्ट्रीमिंग शामिल है। इससे पहले वह ‘Yahoo’, ‘InMobi’ और अन्य ग्लोबल कंपनियों में सीनियर पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

इस नियुक्ति के बारे में गौरव बनर्जी ने कहा, ’तकनीक-आधारित बदलावों में मुकुंद की नेतृत्व क्षमता उन्हें हमारी टीम के लिए एक अमूल्य योगदान बनाती है। जैसे-जैसे हम अपने डिजिटल और ब्रॉडकास्ट क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं, हमारे विकास और इनोवेशन की दृष्टि को साकार करने में उनकी भूमिका निर्णायक होगी।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago