होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘बिजनेस टुडे’ में सिद्धार्थ जराबी का ‘कद’ बढ़ा, अब निभाएंगे यह भूमिका
‘बिजनेस टुडे’ में सिद्धार्थ जराबी का ‘कद’ बढ़ा, अब निभाएंगे यह भूमिका
वे प्रिंट के लिए एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और टीवी व डिजिटल ऑपरेशंस के लिए ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) की लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत सिद्धार्थ जराबी को ग्रुप एडिटर की भूमिका में पदोन्नत किया गया है। इस बारे में इंडिया टुडे ग्रुप की टीम को आंतरिक रूप से जानकारी दी गई है।
सिद्धार्थ जराबी इस संस्थान के साथ करीब चार साल से जुड़े हैं। वह अब प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर संपादकीय जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रिंट और ब्रॉडकास्ट वर्टिकल्स का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद, जराबी अब डिजिटल स्ट्रैटेजी का भी नेतृत्व करेंगे।
वे प्रिंट के लिए एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और टीवी व डिजिटल ऑपरेशंस के लिए ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे। यह परिवर्तन ‘बिजनेस टुडे’ के एकीकृत मीडिया यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
टैग्स