होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'द स्टेट्समैन' ने लिया UNI का प्रबंधन, शेख मंज़ूर बने कंसल्टिंग एडिटर: रिपोर्ट्स

'द स्टेट्समैन' ने लिया UNI का प्रबंधन, शेख मंज़ूर बने कंसल्टिंग एडिटर: रिपोर्ट्स

देश के प्रमुख समाचार पत्र समूह 'द स्टेट्समैन' ने हाल ही में बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया' (UNI) का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

देश के प्रमुख समाचार पत्र समूह 'द स्टेट्समैन' ने हाल ही में बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया' (UNI) का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है। इस अधिग्रहण के साथ, UNI को एक नए नेतृत्व के तहत व्यापक रूप से पुनर्गठित किया जाएगा, जिससे उसकी समाचार संचालन प्रणाली, संचार नेटवर्क और सॉफ्टवेयर तकनीक को और अधिक उन्नत बनाया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई प्रबंधन टीम ने UNI को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए, अनुभवी पत्रकार शेख मंज़ूर अहमद को कंसल्टिंग एडिटर (न्यूज) के रूप में नियुक्त किया गया है।

शेख मंज़ूर को पत्रकारिता में लगभग चार दशकों का अनुभव है और उनका जन्म व पालन-पोषण कश्मीर में हुआ है। उन्होंने पहले कूटनीतिक संवाददाता और UNI की उर्दू समाचार सेवा के संपादक के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा, वे कुवैत न्यूज एजेंसी के ब्यूरो प्रमुख भी रह चुके हैं।

UNI को पुरानी प्रतिष्ठा लौटाने पर जोर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदलावों पर बात करते हुए, मंज़ूर ने इस बात पर जोर दिया कि प्राथमिक लक्ष्य UNI को उसकी पुरानी प्रतिष्ठा वापस दिलाना है और यह सुनिश्चित करना है कि इसकी अंग्रेज़ी, हिंदी और उर्दू सेवाएं देश और दुनिया की घटनाओं की विश्वसनीय और व्यापक कवरेज प्रदान करें।

उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य स्पष्ट है— UNI को पुनर्जीवित करना और इसे देश की एक पेशेवर रूप से प्रासंगिक और अग्रणी समाचार सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करना।"

न्यूज कवरेज का होगा विस्तार

मंज़ूर ने यह भी बताया कि पुनर्गठित UNI अपनी कवरेज का विस्तार आर्थिक, खेल और फोटो सेवाओं तक करेगा ताकि क्लाइंट्स को अधिक विस्तृत और विविधतापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

इस बदलाव को मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे UNI को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि साल 1961 में स्थापित UNI एक दशक से अधिक समय से गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही थी, बावजूद इसके यह न्यूज एजेंसी वर्तमान में देशभर में अपने 600 से अधिक मीडिया आउटलेट और अन्य संस्थाओं को समाचार और फोटो सेवाएं दे रही है जो एजेंसी के स्थायी ग्राहक हैं।

UNI एशिया की एकमात्र विश्वसनीय न्यूज एजेंसी है, जो उर्दू भाषा में भी सेवा प्रदान करती है और इस भाषा के अधिकांश समाचार पत्र और समाचार वेबसाइट UNI पर निर्भर हैं। UNI के ग्राहकों में एचटी सिंडिकेशन, हिन्दुस्तान (हिंदी दैनिक), दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी, राष्ट्रीय सहारा, सामना और विभिन्न राज्य सरकारें, राजभवन और प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हैं।

UNI में वर्तमान में, कंपनी में 250 से अधिक एम्प्लॉयीज हैं, जिनमें पत्रकार, फोटो-पत्रकार और गैर-पत्रकार शामिल हैं, इसके अलावा देश भर में फैले जिलों के स्तर तक स्ट्रिंगर्स का एक विशाल नेटवर्क है। एजेंसी अपने ग्राहकों को त्वरित और सटीक तरीके से गुणवत्तापूर्ण समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago