होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति BARC के बोर्ड में हुए शामिल

प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति BARC के बोर्ड में हुए शामिल

प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति प्रोफेशनल डायरेक्टर के तौर पर ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड में शामिल हो गए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति प्रोफेशनल डायरेक्टर के तौर पर ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड में शामिल हो गए हैं।

शशि शेखर वेम्पति वर्तमान में डीपटेक फॉर भारत फाउंडेशन (DeepTech for Bharat Foundation) के को-फाउंडर हैं। उन्होंने सरकारी निकायों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। शशि शेखर साइंस व टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन एपेक्स एडवाइजरी कमेटी (Apex Advisory Committee) के चेयरपर्सन भी हैं, जहां वह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में संपूर्ण कामकाज की जिम्मेदारी संभालते हैं। वह भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission of India) में एक्सटर्नल एक्सपर्ट्स ग्रुप के चेयरपर्सन भी रहे हैं। 

वेम्पति एआई (AI), इसके उपयोग और इसकी चुनौतियों के बारे में मुखर रहे हैं। BARC बोर्ड इंडस्ट्री में उनके वर्षों के अनुभव को लेकर उनका स्वागत करता है। BARC के चेयरमैन शशि सिन्हा ने एक्सचेंज4मीडिया से कहा, "बोर्ड में उनका होना अच्छी बात है। उनका बैकग्राउंड और वर्षों के अनुभव को देखते हुए वे बहुत कुछ करने में सक्षम होंगे।"

2020 के कथित टीआरपी घोटाले के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण समिति ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों पर दिशा-निर्देशों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। इस समिति की अध्यक्षता वेम्पति ने की थी।


टैग्स बार्क शशि शेखर वेम्पत्ति प्रोफेशनल डायरेक्टर
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 hour ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago