होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ABP’ को अलविदा कहकर इस बड़े पद पर RPSG Media से जुड़े शैलेंद्र शेट्टी
‘ABP’ को अलविदा कहकर इस बड़े पद पर RPSG Media से जुड़े शैलेंद्र शेट्टी
अपनी इस भूमिका में वह ओपन मैगजीन, फॉर्च्यून और आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया के तहत अन्य मीडिया परिसंपत्तियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
शैलेंद्र शेट्टी ने ‘आरपीएसजी मीडिया’ (RPSG Media) में चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह ओपन मैगजीन, फॉर्च्यून और आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया के तहत अन्य मीडिया परिसंपत्तियों की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले शैलेंद्र शेट्टी करीब तीन साल से ‘एबीपी’ (ABP) में नेशनल सेल्स डायरेक्टर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
शैलेंद्र शेट्टी को स्ट्रैटेजिक बिजनेस डेवलपमेंट, डिजिटल सेल्स और टीम लीडरशिप का काफी अनुभव है। एबीपी में अपनी भूमिका निभाने के अलावा वह ‘The Sway’ के को-फाउंडर और ‘Seeders Media’ में पार्टनर भी रह चुके हैं।
इसके अलावा पूर्व में वह पांच साल से ज्यादा समय तक ‘Zirca Digital Solutions’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और ‘Aidem’ में करीब चार साल तक वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। शेट्टी को मीडिया में काम करने का भी अनुभव है। पूर्व में वह करीब सात साल ‘एनडीटीवी’ और करीब दो साल ‘स्टार’ में भी काम कर चुके हैं।
अपने करियर के शुरुआती दौर में शेट्टी ने करीब छह साल तक ‘Zilog Systems’ में अपनी पारी खेली और फिर मीडिया इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया।
आपको बता दें कि करीब पांच महीने पहले ‘कोंडे नास्ट इंडिया’ (Conde Nast India) को बाय बोलकर जाबिर मर्चेंट ने ‘आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया’ में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर जॉइन किया था। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने सबसे पहले यह खबर दी थी।
पिछले साल वरिष्ठ पत्रकार जमाल शेख ने आरपी-संजीव गोयनका (RPSG) समूह में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Lifestyle Media Businesses) जॉइन किया था। इसके अलावा समूह ने चैती नरूला और सोनल नेरुरकर जैसी नियुक्तियों के साथ अपनी संपादकीय टीम को मजबूत किया है।
टैग्स फॉर्च्यून ओपन मैगजीन आरपीएसजी