होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ नियमों के साथ मीडिया कंपनियों-एजेंसियों ने खोले दफ्तर, धीमी रफ्तार से शुरू किया काम

कुछ नियमों के साथ मीडिया कंपनियों-एजेंसियों ने खोले दफ्तर, धीमी रफ्तार से शुरू किया काम

महीनों के लॉकडाउन के बाद, देश की कई मीडिया कंपनियों और एजेंसियों के कार्यालयों में सतर्कता के साथ फिर काम शुरू हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महीनों के लॉकडाउन के बाद, देश की कई मीडिया कंपनियों और एजेंसियों के कार्यालय से काम सतर्कतापूर्वक फिर से धीमी रफ्तार से शुरू गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनलॉक के लिए बनाई गई केंद्र सरकार की तीन चरणों की योजना के पहले चरण में देश में बंद पड़ी एक्टिविटीज को फिर से शुरू करने के लिए नियमों को आसान बना दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने सभी निजी दफ्तरों को 10 प्रतिशत स्टाफ या 10 एम्प्लॉयीज (जो भी अधिक हैं) के साथ काम करने की अनुमति दे दी है।  

इरोस इंटरनेशनल (Eros International), जी मीडिया कॉरपोरेशन (Zee Media Corporation), डेंसू एजिस नेटवर्क (Dentsu Aegis Network), हवास (Havas) और शेल (Cheil)- ये कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने कार्यालय में अपना संचालन फिर से शुरू किया है।

इरोस इंटरनेशनल ने अपने कार्यालय का संचालन फिर से शुरू किया है, लेकिन 10 प्रतिशत स्टाफ के साथ। वहीं इस बीच, शेल इंडिया और हवास जैसी एजेंसियों ने भी अपने दफ्तर खोल दिए हैं। दिल्ली में 25 प्रतिशत स्टाफ के साथ शेल ने काम शुरू किया है, जबकि हवास ने दिल्ली और बेंगलुरु में अपने कार्यालय से काम शुरू कर दिया है और अगले हफ्ते तक मुंबई कार्यालय को फिर से खोलने की योजना बना रहा है।

कुछ ऑर्गनाइजेशंस ने केवल उन एम्प्लॉयीज को काम करने के लिए कहा है जिनके पास निजी वाहन हैं, जी मीडिया कॉरपोरेशन इनमें से एक है, जिसने अपने एम्प्लॉयीज से ऐसा पूछा है।

डेंसू एजिस नेटवर्क ने भी मुंबई में 10 प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्यालय का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। एजेंसी ने स्टाफ की सुरक्षा के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं। इसमें स्वच्छता के लिए कार्यालय की रूपरेखा, लेआउट और बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डेंसू एजिस नेटवर्क में साउथ एशिया के बिजनेस पार्टनर के एचआर हेड सुनील सेठ ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि कंपनी की मानक संचालन प्रक्रिया उनके गुरुग्राम, बैंगलुरू और कोच्चि के कार्यालयों के लिए डिजाइन और लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार ही हमारे मुंबई दफ्तर अभी 10 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करने को तैयार है। हम स्थिति पर फिलहाल नजर बनाए हुए हैं और राज्य सरकार के अधिकारियों की ओर से जैसे ही गाइडलाइंस जारी होती हैं, हम पूरे स्टाफ के साथ कार्यालय में काम शुरू कर देंगे और वह भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए।

सुनील सेठ ने आगे कहा कि हमारी मानक संचालन प्रक्रिया पहले से ही गुरुग्राम, बैंगलुरू और कोच्चि के दफ्तरों के लिए डिजाइन और लागू की जा चुकी हैं। कार्यालयों के भीतर अपनाए गए जरूरी सुरक्षा मानकों को लेकर हमारे एम्प्लॉयीज पूरी तरह से संतुष्ट हैं। हालांकि मुंबई में बसें शुरू हो गई हैं और लोग वापस आने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन फिर भी हम अपने एम्प्लॉयीज की सुरक्षा के प्रति जागरूक हैं और हर चीज में जल्दबाजी नहीं करते हैं। फिलहाल, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हमारी टीमें पूरी तरह इसमें जुटी हुई हैं और लगातार वर्क फ्रॉम होम के द्वारा क्लाइंट की डिलीवरी के साथ तमाम काम कर रही हैं।

इस बीच, इंडिपेंडेंट एजेंसी क्रिएटिवलैंड एशिया (Creativeland Asia) फिलहाल कार्यालय खोलने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। कार्यालय खोलने के बजाय वह वर्क फ्रॉम होम के विस्तार करने की योजना बना रही है। क्रिएटिवलैंड एशिया के फाउंडर व क्रिएटिव चेयरमैन साजन राज कुरूप ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि हमारे लिए क्रिएटिवलैंडर से जुड़े लोग पहले हैं। हम अपने सभी एम्प्लॉयीज की हेल्थ और सेफ्टी से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए, तब तक हम  घर से काम करना जारी रखेंगे, जब तक हम आश्वस्त न हो जाएं कि शहर की स्थिति में पहले से बेहतर है।


टैग्स मीडिया कंपनी दफ्तर कार्यालय एजेंसी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago