होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब PTI में इस बड़े पद से जुड़ीं वरिष्ठ टीवी पत्रकार संगीता तिवारी
अब PTI में इस बड़े पद से जुड़ीं वरिष्ठ टीवी पत्रकार संगीता तिवारी
हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी दो दशक से ज्यादा पुरानी पारी को कुछ महीनों पहले विराम देने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार संगीता तिवारी ने नए साल पर नए सफर की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी दो दशक से ज्यादा पुरानी पारी को कुछ महीनों पहले विराम देने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार संगीता तिवारी ने नए साल पर नए सफर की शुरुआत की है। अब उन्होंने देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) में बतौर इनपुट एडिटर जॉइन किया है।
बता दें कि संगीता तिवारी को मीडिया में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘एबीपी न्यूज’ में संगीता तिवारी नेशनल अफेयर्स एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इससे पहले वह करीब तीन साल तक ‘एबीपी’ (डिजिटल) की हेड रहीं।
वह ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) की फाउंडिंग टीम में शामिल रही हैं। इसके अलावा ‘आजतक’ और ‘जी न्यूज’ में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने पॉलिटिकल रिपोर्टिंग और डिबेट शोज भी किए हैं।
मूल रूप में गोपालगंज (बिहार) निवासी संगीता ने पटना यूनिवर्सिटी के अलावा ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से भी पढ़ाई की है।
समाचार4मीडिया की ओर से संगीता तिवारी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एबीपी न्यूज पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया न्यूज एजेंसी नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग संगीता तिवारी