होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ टीवी पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘इंडिया डेली लाइव’ को कहा 'अलविदा'

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘इंडिया डेली लाइव’ को कहा 'अलविदा'

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस चैनल में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस चैनल में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। 'समाचार4मीडिया' से बातचीत में उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है।

बता दे ंकि ‘इंडिया डेली लाइव’ में उनके कंधों पर आउटपुट की प्लानिंग से लेकर खबरों को फ्लोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। सितंबर में ही उन्होंने इस चैनल से अपनी नई पारी का आगाज किया था।इससे पहले वह ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के साथ जुड़े थे। वह इस नेटवर्क के नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज‘ (India News) में आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने करीब दो साल पहले इस चैनल में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया था। ‘इंडिया न्यूज’ के साथ पशुपति शर्मा की यह दूसरी पारी थी। पूर्व में भी वह इस चैनल में अपनी भूमिका निभा चुके थे।

‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले पशुपति शर्मा नोएडा से रीलॉन्च हुए चैनल ‘न्यूज इंडिया‘ (News India) में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने इस चैनल की रीलॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई थी।

पूर्व में पशुपति शर्मा देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वह ‘आजतक’, ‘दिल्ली आजतक’, ‘न्यूज 24’, ‘इंडिया टीवी’ और ‘न्यूज नेशन’ में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। ज्यादातर संस्थानों में वह कोर टीम का हिस्सा रहे और चैनल की प्लानिंग और उसे अमलीजामा पहनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

पशुपति शर्मा एक पत्रकार के तौर पर नए प्रयोगों में यकीन रखते हैं और टीम के साथ मिलकर कुछ नया करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले पशुपति शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली स्थित जेएनयू से एमए, एमफिल करने के साथ ही उन्होंने माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। 


टैग्स वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा सीनिर टीवी जर्नलिस्ट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

27 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

36 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago