होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना की गिरफ्त में आईं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी
कोरोना की गिरफ्त में आईं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वालीं वरिष्ठ पत्रकार पद्मजा जोशी ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वालीं वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) की सीनियर एंकर पद्मजा जोशी ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) की चपेट में आ गई हैं।
पद्मजा जोशी ने ट्वीट कर खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में पद्मजा जोशी ने लिखा है, ‘मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं कुछ हफ्तों तक आप सभी से दूर रहूंगी। सभी लोग मास्क पहनकर रहें।’
पद्मजा जोशी की ओर से किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
Tested positive for Covid today. Will be out of circulation for a couple of weeks.
— Padmaja joshi (@PadmajaJoshi) November 17, 2020
Stay masked, everyone.
टैग्स टाइम्स नाउ पद्मजा जोशी कोविड-19 कोरोनावायरस