होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सीनियर न्यूज एंकर कविता सिंह की 'रिपब्लिक भारत' में वापसी
सीनियर न्यूज एंकर कविता सिंह की 'रिपब्लिक भारत' में वापसी
सीनियर न्यूज एंकर और ‘न्यूज 24’ (News 24) की न्यूज एडिटर कविता सिंह ने यहां से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सीनियर न्यूज एंकर और ‘न्यूज 24’ (News 24) की न्यूज एडिटर कविता सिंह ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब बतौर सीनियर न्यूज एडिटर ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) चैनल जॉइन किया है। जॉइनिंग के पहले ही दिन वह चैनल की हाथरस कवरेज का हिस्सा बनीं।
कविता सिंह लंबे वक्त से स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर थीं। ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी है। वह चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रही हैं। इस दौरान उनकी कुंभ कवरेज, जम्मू बस स्टैंड ब्लास्ट रिपोर्टिंग, बालाकोट स्ट्राइक की कवरेज काफी चर्चाओं में रही थी।
कविता सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 15 साल का अनुभव है। उन्होंने ‘ईटीवी’ से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘इंडिया टीवी’, ‘जी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ व ‘इंडिया न्यूज’ सहित कई चैनल का हिस्सा रह चुकी हैं।
कविता निर्भीक और जुझारू पत्रकार के तौर पर जानी जाती हैं। डिबेट और फील्ड रिपोर्टिंग उनकी खास पहचान है। फैंस लंबे वक्त से स्क्रीन पर उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे थे। स्क्रीन पर बड़ी खबर पर रिपोर्टिंग करते समय उन्होंने पिछली पारी की याद ताजा कर दी। ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ दूसरी पारी के लिए कविता सिंह को समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं।
टैग्स रिपब्लिक भारत न्यूज24 कविता सिंह न्यूज एंकर