होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को मोदी सरकार में मिली नई जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को मोदी सरकार में मिली नई जिम्मेदारी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के प्रेस सचिव के पद पर दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं अशोक मलिक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद के प्रेस सचिव रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को मोदी सरकार में नई जिम्मेदारी दी गई है। अशोक मलिक 1 अगस्त 2017 से 31 जुलाई 2019 तक राष्ट्रपति भवन में बतौर प्रेस सेक्रेटरी काम करते रहे। उनका कार्यकाल पूरा होने पर उनकी जगह सीनियर जर्नलिस्ट अजय सिंह ने ले ली। ऐसे में मोदी सरकार चाहती थी कि अशोक मलिक के अनुभव का और लाभ लिया जाए। 

इसी के तहत अशोक मलिक को नई जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय में दी गई है, वह वहां बतौर पॉलिसी एडवाइजर काम करेंगे और उनका पद एडिशनल सेक्रेटरी के बराबर होगा। विदेश मंत्रालय में यह पद डायरेक्टर का होता था, लेकिन उनके लिए अस्थायी रूप से इसे अपग्रेड कर दिया गया है। अशोक मलिक की नई नियुक्ति का ऐलान कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने किया है। वैसे उनका कार्यकाल 2 साल तक के लिए होगा पर किसी  विशेष वजह से उन्हें बीच में भी हटाया जा सकता है।

बता दें कि राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति से पहले वे नीति संबंधी थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में डिस्टिंगग्विश्ड फैलो (Distinguished Fellow) थे। पत्रकारिता में उन्हें दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इंडिया टुडे’, ‘द टेलिग्राफ’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता देश की राजनीति, घरेलू-विदेशी व्यापार नीति और सामाजिक क्षेत्रों में ज्यादा है।

साल 2012 में मलिक ने India: Spirit of Enterprise नाम से एक किताब भी लिखी है, जिसमें 1991 के बाद से निजी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों के जरिए भारत के विकास की कहानी और देश की अर्थव्यवस्था पर इसका कितना प्रभाव पड़ा है, को दर्शाया गया है। वे ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए गठित की गई टास्क फोर्स के सदस्य भी रह चुके हैं। साहित्या व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2016 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया की तरफ से अशोक मलिक को नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।


टैग्स मोदी सरकार राम नाथ कोविंद अशोक मलिक राष्ट्रपति का प्रेस सचिव विदेश मंत्रालय एडिशनल सेक्रेटरी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago