होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गौतम गंभीर के समर्थन में आईं श्वेता सिंह, दिया ये बयान
गौतम गंभीर के समर्थन में आईं श्वेता सिंह, दिया ये बयान
कई दिनों से अश्लील पर्चा कांड ने दिल्ली में मचा रखा है सियासी घमासान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में अश्लील पर्चा कांड ने भूचाल मचा रखा है। इस मामले में घिरे पूर्वी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर के समर्थन में कई लोग सामने आने लगे हैं। क्रिकेट से राजनीति के पिच पर उतरे गौतम गंभीर के समर्थन में ‘आजतक’ के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर विक्रांत गुप्ता के आने के बाद अब इस लिस्ट में ‘आजतक’ की एग्जिक्यूटिव एडिटर (प्रोग्रामिंग) श्वेता सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। गौतम गंभीर के समर्थन में श्वेता सिंह ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में श्वेता सिंह ने कहा है कि गौतम गंभीर पर इतना संगीन आरोप किसी की भी कारस्तानी हो सकती है।
एक महिला पत्रकार होने के नाते कह सकती हूँ गौतम से हमेशा समुचित सम्मान मिला। किसी पर आक्षेप नहीं कर रही। पर उम्मीद है @GautamGambhir पर इतना संगीन आरोप केवल एक गुपचुप बँटे पर्चे के आधार पर नहीं है, जो किसी की भी कारस्तानी हो सकती है। https://t.co/XBtHMEQpfC
— Sweta Singh (@SwetaSinghAT) May 10, 2019
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम पर चुनाव क्षेत्र में उनके खिलाफ आपत्तिजनक एवं अपमानजनक पर्चियां बंटवाने का आरोप लगाया था। आतिशी का कहना था कि इस पर्चे में आंध्रप्रदेश के ईसाई व्यक्ति से उनकी शादी का जिक्र किया गया है और उन्हें बीफ खाने वाला बताने के साथ ही उनकी निजी जिंदगी पर भी कीचड़ उछाला गया है। इसके बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है।
टैग्स आजतक आम आदमी पार्टी बीजेपी चुनाव 2019 श्वेता सिंह गौतम गंभीर अश्लील पर्चा कांड विक्रांत गुप्ता आप आतिशी