होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी
वरिष्ठ पत्रकार और ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के एंकर सुमित अवस्थी को प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मुंबई में शनिवार को 'दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019' का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के एंकर सुमित अवस्थी को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’
'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड जीतने पर सुमित अवस्थी ने कहा, 'इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे अपना करियर शुरू किए 22 साल हो चुके हैं। मुझे खुशी है कि मेरे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं।' बता दें कि देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके सुमित अवस्थी फिलहाल एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ एंकर हैं और रात 9.30 बजे प्रसारित होने वाले शो ‘सुमित अवस्थी टूनाइट’ को होस्ट करते हैं।
टैग्स सुमित अवस्थी दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019 जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर