होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुधीर चौधरी ने फर्जी यूट्यूब चैनल की खोली पोल, फॉलोअर्स को किया अलर्ट
सुधीर चौधरी ने फर्जी यूट्यूब चैनल की खोली पोल, फॉलोअर्स को किया अलर्ट
अपनी पोस्ट में चौधरी ने सख्त लहजे में कहा, ‘अगर आप इसे फॉलो कर रहे हैं, तो आप भ्रमित हो रहे हैं। मैं इसकी रिपोर्ट कर रहा हूं। किसी की नकल करना प्रशंसा नहीं, बल्कि धोखाधड़ी है।’
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने नाम से चल रहे एक फर्जी यूट्यूब चैनल को लेकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बताया कि ‘BNR 24’ नाम का यह यूट्यूब चैनल उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है और अब तक 60,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर जुटा चुका है। सुधीर चौधरी ने साफ लिखा, ‘साफ कर दूं: यह चैनल मेरा नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे इस भ्रम में न पड़ें।
इस फेक यूट्यूब चैनल पर सुधीर चौधरी की फोटो और उनके नाम जैसी ब्रैंडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोगों के बीच भ्रम फैल रहा है और यह डिजिटल माध्यमों में पहचान चुराने के नियमों का उल्लंघन भी है। अपनी पोस्ट में चौधरी ने सख्त लहजे में कहा, ‘अगर आप इसे फॉलो कर रहे हैं, तो आप भ्रमित हो रहे हैं। मैं इसकी रिपोर्ट कर रहा हूं। किसी की नकल करना प्रशंसा नहीं, बल्कि धोखाधड़ी है।’
इसके साथ ही सुधीर चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे इस फेक यूट्यूब चैनल की रिपोर्ट करें और ऐसे भ्रामक कंटेंट से दूरी बनाए रखें।
Someone has started a fake YouTube channel using my name — and it already has 60K subscribers. Just to be clear: that is NOT me.
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) May 9, 2025
If you’re following it, you’re being misled. Reporting it now.
Impersonation isn’t flattery. It’s fraud.https://t.co/uOLexIIThc pic.twitter.com/ymPZrWoHXr
गौरतलब है कि हाल ही में सुधीर चौधरी ने दूरदर्शन न्यूज में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर नई भूमिका संभाली है। वह अब डीडी न्यूज के प्राइमटाइम प्रोग्रामिंग और संपादकीय दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
टैग्स