होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी डिबेट में ‘भिड़े’ पत्रकार और पार्टी प्रवक्ता, देखें विडियो

टीवी डिबेट में ‘भिड़े’ पत्रकार और पार्टी प्रवक्ता, देखें विडियो

मॉब लिंचिंग के मामलों को लेकर बड़े चैनल पर चल रही थी लाइव डिबेट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

न्यूज चैनलों पर होने वाली डिबेट के दौरान कई बार हंगामा भी खड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ न्यूज चैनल ‘आजतक’ पर लाइव डिबेट शो के दौरान देखने को मिला, जब वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने न सिर्फ लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रवक्ता अरविंद वाजपेयी को काफी खरी-खरी सुनाई, बल्कि उन्हें तानाशाह की तरह बर्ताव (डॉन्ट बिहैव लाइक डिक्टेटर) न करने की हिदायत भी दे डाली।  

दरअसल, देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर चैनल पर डिबेट चल रही थी। शो की एंकरिंग अंजना ओम कश्यप कर रही थीं। डिबेट में उर्मिलेश और अरविंद वाजपेयी समेत बिहार बीजेपी के प्रवक्ता मनोज शर्मा, एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान, राष्ट्रीय गोरक्षा सेना से जुड़े आशु मोंगिया जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष पप्पू यादव और संघ के जानकार संजीव तिवारी चर्चा कर रहे थे।

इसी चर्चा के दौरान एलजेपी प्रवक्ता ने मॉब लिंचिंग को लेकर कानून बनाने की बात कही, इस पर उर्मिलेश का कहना था कि हमारे देश में दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा कानून है और सिर्फ कानून बनाने से कुछ होने वाला नहीं हैं। इसके लिए लोगों का मिजाज बदलना होगा और इसके लिए नेताओं को अपनी राजनीति और एजेंडे को बदलना होगा। बस इसी बात को लेकर उर्मिलेश और अरविंद वाजपेयी के बीच बहस हो गई। इस पर उर्मिलेश ने वाजपेयी को खूब खरी-खरी सुनाई। उन्होंने वाजपेयी से ऊंची आवाज में बात न करने के लिए भी कहा। उर्मिलेश का कहना था, ‘ऊंची आवाज में बात मत करिए, क्योंकि मेरी भी आवाज बहुत उंची है। मैं आपकी सरकार की बात नहीं कर रहा हूं। क्या आप मुझे सरकार पर बोलने नहीं देंगे। क्या आप डिक्टेटर हैं। डॉन्ट बिहैव लाइक डिक्टेटर, वर्ना में किसी को बोलने नहीं दूंगा।’

इस घटना से जुड़ा विडियो आप यहां देख सकते हैं-

टैग्स डिबेट शो उर्मिलेश अरविंद वाजपेयी
सम्बंधित खबरें

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

6 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

7 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

8 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

10 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

1 day ago

बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

8 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

8 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

7 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

9 hours ago