कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के तेजतर्रार एंकर्स में शुमार रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के तेजतर्रार एंकर्स में शुमार रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आने के बाद उन्हें गुरुवार को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
आजतक के प्राइम टाइम शो 'दंगल' के एंकर के तौर पर रोहित ने टीवी एंकरिंग में वो मुकाम हासिल किया, जो बहुत कम लोगों को हासिल हुआ है।
रोहित सरदाना के निधन पर ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) April 30, 2021
ॐ शान्ति
More terrible news friends. Well known Tv news anchor Rohit Sardana has passed away. Had a heart attack this morning. Deep condolences to his family. RIP
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) April 30, 2021
Can’t believe this....so shocking...such a jovial, energetic, positive and a person full of life leaves us like this...
— Anil Singhvi Zee Business (@AnilSinghvi_) April 30, 2021
Rohit Bhai left us for his heavenly abode....you will always be remembered @sardanarohit and remain in our hearts??#RIP #RohitSardana pic.twitter.com/iltSwYSYwN
Journalists are as vulnerable as frontline workers , government must prioritise vaccination for reporters and technicians , camerapersons , pls @PrakashJavdekar ji , we lost lot of journos , Rohit Sardana gone today
— Naveen Kapoor ANI (@IamNaveenKapoor) April 30, 2021
Speechless at the demise of #RohitSardana. He seemed to be in good spirits while facing covid bravely. May his soul be in a peaceful place. ?? pic.twitter.com/4tTCUGOZ68
— Sonal Kalra (@sonalkalra) April 30, 2021
Its shocking ! Heartbreaking !
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) April 30, 2021
TV anchor Rohit Sardana died due to Covid19.
My heartfelt condolences to his family.#RohitSardana pic.twitter.com/HP2wQyGkKa
Heartbreaking news coming in. Senior journalist Rohit Sardana passes away. Ab bas bhi karo Bhagwan. ??
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) April 30, 2021
मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले सरदाना ने अपनी माध्यमिक शिक्षा यहां के गीता निकेतन आवसीय विद्यालय से की। सरदाना मनोविज्ञान में स्नातक और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मासकॉम में पोस्ट ग्रेजुएट (परास्नातक) थे। न्यूज एंकर होने के साथ-साथ वे एक स्तंभकार भी थे। देश के चर्चित मुद्दों पर डिबेट शो के साथ-साथ वे उन पर अपनी कलम भी लगातार चलाते रहते थे।
मार्च 2002 से जुलाई 2003 तक सरदाना ने एक ट्रेनी कॉपी एडिटर के रूप में ईटीवी के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। ट्रेनी कॉपी एडिटर के तौर पर सरदाना ने एंकरिंग, कापी राइटिंग, एडिटिंग, प्रॉडक्शन और पोस्ट-प्रॉडक्शन वर्क की बारिकियों को सीखा। साल 2003 से 2004 तक वे ‘सहारा समय’ में असिसटेंट प्रड्यूसर के तौर रहे, लेकिन 2004 में वे जी न्यूज में आ गए थे और खुद को एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर के रूप में स्थापित किया। ‘ईटीवी’, ‘सहारा समय’ और ‘जी न्यूज’ के अतिरिक्त सरदाना ने ‘आकाशवाणी’ के लिए भी काम किया था। करियर के शुरुआत में उन्होंने कई अखबारों के लिए लेख भी लिखे थे। 2017 में ‘आजतक’ के साथ जुड़ गए थे और तब से वे यहीं थे।
हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी के अतिरिक्त वे गुजराती भी जानते थे। पत्रकारिता में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें बेस्ट न्यूज एंकर का ENBA अवॉर्ड, माधव ज्योति सम्मान, सैनसुई बेस्ट न्यूज प्रोग्राम अवॉर्ड समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।
अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के संचालन का 28 साल से ज्यादा का वैश्विक अनुभव है।
by
Samachar4media Bureau
आईटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं देने वाली कंपनी Mastek ने अमित गजवानी को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वह प्रमीला कालीव की जगह लेंगे, जो जून 2026 के अंत तक नेतृत्व परिवर्तन प्रक्रिया को सपोर्ट करने के लिए कंपनी के साथ जुड़ी रहेंगी। इसके बाद वह रिटायर हो जाएंगी।
अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के संचालन का 28 साल से ज्यादा का वैश्विक अनुभव है। Mastek से जुड़ने से पहले वह LTM Limited में यूरोप, यूके और नॉर्डिक्स क्षेत्र के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
इससे पहले अमित गजवानी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट तथा ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से जुड़े वैश्विक कारोबार का नेतृत्व भी कर चुके हैं। वहीं, Cybage में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर उन्होंने ग्लोबल सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट और प्रमुख अकाउंट्स की जिम्मेदारी संभाली थी।
इस बारे में Mastek के सीईओ उमंग नाहटा ने कहा कि कंपनी के विकास के अहम दौर में अमित गजवानी का नेतृत्व टीम से जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अमित के पास ऑपरेशनल लीडरशिप, कस्टमर-फोकस्ड अप्रोच और वैश्विक कारोबार को आगे बढ़ाने का मजबूत अनुभव है, जो कंपनी की AI-फर्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति को गति देने में मदद करेगा।
वहीं, अमित गजवानी ने कहा कि वह Mastek के साथ इस परिवर्तनकारी दौर में जुड़कर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने वैश्विक स्तर पर ग्राहक-केंद्रित इनोवेशन और बिजनेस वैल्यू देने की मजबूत पहचान बनाई है।
प्रमीला कालीव ने भी कंपनी के साथ अपने सफर को संतोषजनक बताते हुए सहयोगियों, कस्टमर्स और नेतृत्व टीम का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित गजवानी का अनुभव कंपनी की विकास गति को और मजबूत करेगा।
मीडिया इंडस्ट्री में वरुण कोहली को मजबूत स्ट्रैटेजिक सोच, ब्रैंड लॉन्चिंग और न्यूज प्लेटफॉर्म्स को नई पहचान देने की क्षमता के लिए जाना जाता है।
by
Samachar4media Bureau
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चैनल के डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ वरुण कोहली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, चैनल की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वरुण कोहली ने इस्तीफा क्यों दिया और उनका अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि वह जल्द ही किसी बड़े मीडिया संस्थान से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
बता दें कि मीडिया इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले वरुण कोहली की भारत एक्सप्रेस के साथ यह दूसरी पारी थी। वह सितंबर 2025 में दोबारा ‘भारत एक्सप्रेस’ से जुड़े थे। उस समय उन्हें चैनल का डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ बनाया गया था। इससे पहले वह जनवरी 2023 में भी ‘भारत एक्सप्रेस’ के साथ सीईओ और डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके थे।
‘भारत एक्सप्रेस’ से पहले वरुण कोहली टाइम्स नेटवर्क (Times Network) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह आईटीवी नेटवर्क (ITV Network), नेटवर्क18 (Network18), एचटी मीडिया (HT Media), अमर उजाला (Amar Ujala), Mogae Media और डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स (Deccan Chronicle Holdings) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया कंपनियों में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में वरुण कोहली को मजबूत स्ट्रैटेजिक सोच, ब्रैंड लॉन्चिंग और न्यूज प्लेटफॉर्म्स को नई पहचान देने की क्षमता के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनका इस्तीफा मीडिया जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि जाने-माने पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में संचालित ‘भारत एक्सप्रेस’ हिंदी न्यूज ब्रॉडकास्टिंग जगत के प्रमुख खिलाड़ियों में तेजी से उभरकर सामने आया है। हाल ही में नेटवर्क ने 'विकसित भारत 2047: नए भारत की बात' थीम के साथ अपनी तीसरी वर्षगांठ पर एक बड़े कॉन्क्लेव का आयोजन किया था, जिसने चैनल की बढ़ती संपादकीय महत्वाकांक्षाओं और इंडस्ट्री में मजबूत होती मौजूदगी को दर्शाया।
इसके अलावा चैनल लगातार अपने मीडिया विस्तार पर भी काम कर रहा है। हाल ही में उपेंद्र राय ने ‘भारत एक्सप्रेस’ की व्यापक ग्रोथ रणनीति के तहत सहारा समूह की मीडिया संपत्तियों के पुनरुद्धार और विस्तार से जुड़ी योजनाओं का भी ऐलान किया था।
इवेंट, एग्जिबिशन और कन्वेंशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देने वाली कंपनी Exhicon Events Media Solutions Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।
by
Samachar4media Bureau
इवेंट, एग्जिबिशन और कन्वेंशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देने वाली कंपनी Exhicon Events Media Solutions Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 40.25% बढ़कर 205.46 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 146.50 करोड़ रुपये था।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू भी 41.24% बढ़कर 202.70 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि यह वृद्धि एग्जिबिशन, कन्वेंशन और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की वजह से दर्ज की गई।
वहीं, कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 41.31% बढ़कर 50.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके अलावा प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में भी बड़ा उछाल देखने को मिला और यह 49.54% बढ़कर 45.24 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का कहना है कि यह अब तक का उसका सबसे मजबूत वित्तीय प्रदर्शन है। Exhicon लगातार वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्जिबिशन कारोबार और Venue As A Service (VAS) प्लेटफॉर्म्स में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है।
FIFA के मीडिया राइट्स अधिकारी इस हफ्ते भारत दौरे पर हैं। वे अगले महीने शुरू होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर बातचीत करने आए हैं।
by
Samachar4media Bureau
FIFA के मीडिया राइट्स अधिकारी इस हफ्ते भारत दौरे पर हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वे अगले महीने शुरू होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर बातचीत करने आए हैं।
दरअसल, अभी तक भारत में वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है। कीमत को लेकर चल रहे मतभेद इसकी सबसे बड़ी वजह बताए जा रहे हैं। ऐसे में करोड़ों भारतीय फुटबॉल फैंस के सामने टूर्नामेंट देखने का संकट खड़ा हो सकता है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट मुताबिक, FIFA और भारत की मीडिया कंपनियों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अब तक किसी समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है। हालांकि FIFA ने कहा है कि दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में मीडिया राइट्स डील पूरी हो चुकी है और भारत में भी बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल इसे गोपनीय रखा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reliance Industries-Disney जॉइंट वेंचर और FIFA के बीच भी बातचीत हुई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। बताया जा रहा है कि रिलायंस-डिज्नी ने करीब 2 करोड़ डॉलर की पेशकश की थी, जबकि FIFA शुरुआत में 10 करोड़ डॉलर मांग रहा था। बाद में यह रकम घटाकर करीब 6 करोड़ डॉलर तक लाई गई, लेकिन फिर भी सहमति नहीं बन पाई।
वहीं Sony Group Corporation ने भी इस बार बोली लगाने से दूरी बनाई है।
फुटबॉल वर्ल्ड कप 11 जून से शुरू होने वाला है। ऐसे में डील फाइनल करने, प्रसारण व्यवस्था तैयार करने और विज्ञापन बेचने के लिए बहुत कम समय बचा है।
भारत में फुटबॉल के करीब 8.5 करोड़ फैंस हैं। हालांकि क्रिकेट अब भी सबसे लोकप्रिय खेल बना हुआ है, जिसके करीब 49 करोड़ से ज्यादा फैंस हैं। 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान वैश्विक टीवी दर्शकों में भारत की हिस्सेदारी 2.9% रही थी।
PVR INOX Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के इतिहास का सबसे मजबूत साल साबित हुआ।
by
Vikas Saxena
देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स कंपनी PVR INOX Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के इतिहास का सबसे मजबूत साल साबित हुआ। कंपनी ने इस दौरान अपना अब तक का सबसे बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन दिया, कर्ज को लगभग खत्म कर दिया और अब तेजी से ‘कैपिटल-लाइट’ मॉडल की ओर बढ़ रही है।
अजय बिजली ने निवेशकों और विश्लेषकों के साथ हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि आज PVR-INOX देश के मल्टीप्लेक्स बाजार में सबसे मजबूत स्थिति में है। कंपनी के पास देश के करीब 40% मल्टीप्लेक्स स्क्रीन हैं और भारत के बॉक्स ऑफिस कारोबार में उसकी हिस्सेदारी 31% तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि बड़े मॉल डेवलपर्स और फिल्म निर्माता आज भी PVR-INOX को अपना पसंदीदा पार्टनर मानते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत का बॉक्स ऑफिस कारोबार पिछले 10 वर्षों में लगातार 7% से 8% की दर से बढ़ा है। अब फिल्म निर्माता और OTT प्लेटफॉर्म भी यह मानने लगे हैं कि फिल्मों के लिए थिएटर रिलीज सबसे अहम है और वही किसी फिल्म की असली सफलता तय करती है।
अजय बिजली के मुताबिक FY26 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए रिकॉर्ड साल रहा। इस दौरान देश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11% बढ़कर 13,519 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि बॉलीवुड फिल्मों ने जोरदार वापसी की और हिंदी फिल्मों का कारोबार सालाना आधार पर 55% बढ़ गया। हॉलीवुड फिल्मों का कारोबार भी 54% बढ़ा।
उन्होंने कहा कि अब सिर्फ बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर निर्भरता नहीं रही, बल्कि 100 करोड़ से 200 करोड़ रुपये कमाने वाली मिड-साइज फिल्मों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इससे इंडस्ट्री पहले से ज्यादा मजबूत और संतुलित हुई है।
कंपनी के प्रदर्शन पर बात करते हुए अजय बिजली ने बताया कि चौथी तिमाही में PVR-INOX ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा Q4 कलेक्शन दर्ज किया। ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ जैसी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे साल में कंपनी के सिनेमाघरों में 15 करोड़ दर्शक पहुंचे, जो पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि कंपनी का औसत टिकट प्राइस (ATP) बढ़कर 280 रुपये पहुंच गया, जबकि खाने-पीने पर प्रति व्यक्ति खर्च (SPH) 147 रुपये रहा, जो रिकॉर्ड स्तर है। चौथी तिमाही में ATP 315 रुपये और SPH 165 रुपये तक पहुंच गया।
अजय बिजली ने कहा कि कंपनी अब तेजी से ‘कैपिटल-लाइट’ मॉडल अपना रही है। FY26 में जो 93 नई स्क्रीन जोड़ी गईं, उनमें से 55% इसी मॉडल के तहत थीं। दक्षिण भारत में भी कंपनी ने तेजी से विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि अब कंपनी के पास 138 स्क्रीन की मजबूत पाइपलाइन है, जिनमें कई स्क्रीन FOCO और एसेट-लाइट मॉडल के तहत खुलेंगी।
उन्होंने बताया कि मजबूत कैश फ्लो की मदद से कंपनी ने कर्ज में भारी कटौती की है। मार्च 2026 तक कंपनी का नेट डेट घटकर सिर्फ 161 करोड़ रुपये रह गया, जो मर्जर के बाद करीब 90% कम है।
भविष्य की योजनाओं पर अजय बिजली ने कहा कि FY27 में फिल्मों की शानदार लाइनअप आने वाली है। हिंदी फिल्मों में ‘कॉकटेल 2’, ‘धमाल 4’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘रामायण पार्ट 1’, ‘किंग’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। वहीं रीजनल और हॉलीवुड फिल्मों की लाइनअप भी काफी मजबूत है।
OTT बनाम थिएटर पर उन्होंने साफ कहा कि अब यह बहस पुरानी हो चुकी है। उनके मुताबिक OTT कभी सिनेमाघरों का विकल्प नहीं था। कोविड के दौरान जरूर लोगों ने OTT का ज्यादा इस्तेमाल किया, लेकिन अब दर्शक फिर से बड़े पर्दे की ओर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों की असली कमाई और असली अनुभव थिएटर में ही मिलता है।
अजय बिजली ने यह भी कहा कि IPL का सिनेमाघरों के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ता। जो लोग क्रिकेट देखना चाहते हैं, वे क्रिकेट देखते हैं और जो फिल्म देखना चाहते हैं, वे सिनेमाघर जाते हैं। दोनों अलग तरह के मनोरंजन हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुश्किल आर्थिक हालात में भी सिनेमाघरों का कारोबार ज्यादा प्रभावित नहीं होता, क्योंकि भारत में फिल्म देखने का खर्च अभी भी काफी कम है। उनके मुताबिक लोग महंगे खर्च कम कर सकते हैं, लेकिन मनोरंजन के लिए फिल्में देखना जारी रखते हैं।
कंपनी अब टियर-2 और टियर-3 शहरों पर भी खास फोकस कर रही है। अजय बिजली ने बताया कि जुलाई से ‘स्मार्ट सिनेमा’ मॉडल के तहत छोटे शहरों में नए सिनेमाघर शुरू किए जाएंगे। इन सिनेमाघरों की लागत सामान्य मल्टीप्लेक्स के मुकाबले 30% से 40% तक कम होगी।
निवेशकों द्वारा शेयर बायबैक और डिविडेंड को लेकर पूछे गए सवाल पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता कंपनी को पूरी तरह नेट कैश पॉजिटिव बनाने की है। इसके बाद बोर्ड भविष्य की पूंजी आवंटन रणनीति पर फैसला करेगा।
सुशांत सिन्हा का इस चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को समाप्त हो रहा है और सूत्रों की मानें तो वह अब इसे रिन्यू करने के मूड में नहीं हैं।
by
Samachar4media Bureau
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शामिल ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में कंसल्टिंग एडिटर और लोकप्रिय न्यूज एंकर सुशांत सिन्हा के बारे में एक बड़ी खबर है।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस नेटवर्क से उनकी विदाई तय मानी जा रही है। दरअसल, सुशांत सिन्हा का इस चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को समाप्त हो रहा है और सूत्रों की मानें तो वह अब इसे रिन्यू करने के मूड में नहीं हैं।
सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि वह जल्द ही ‘नेटवर्क18’ के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी टीम के कुछ सदस्य भी उनके साथ नई पारी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इस तरह की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि सुशांत सिन्हा हिंदी न्यूज इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ‘पाठशाला’ और ‘राष्ट्रगर्व’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने खास पहचान बनाई। करीब दो दशक के करियर में वह इंडिया टीवी, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज24 और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
इस पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि के लिए समाचार4मीडिया की टीम ने सुशांत सिन्हा और चैनल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
प्रसार भारती के तहत आकाशवाणी महानिदेशालय ने दिल्ली में लगाए जाने वाले नए “स्टूडियो ऑटोमेशन सिस्टम” के लिए संशोधित तकनीकी मसौदा जारी किया है।
by
Vikas Saxena
प्रसार भारती के तहत आकाशवाणी महानिदेशालय ने दिल्ली में लगाए जाने वाले नए “स्टूडियो ऑटोमेशन सिस्टम” के लिए संशोधित तकनीकी मसौदा जारी किया है। इसके तहत कंपनियों और उपकरण निर्माताओं (Vendors/OEMs) को अपनी प्रतिक्रिया और बजट कोटेशन जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
आकाशवाणी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, पहले फीडबैक और बजट प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 मई 2026 कर दिया गया है। यानी कंपनियों को अपने प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मिला है।
नोटिस में कहा गया है कि कंपनियां स्टूडियो ऑटोमेशन सिस्टम और उससे जुड़े उपकरणों की कीमतें अलग-अलग उपकरणों के हिसाब से भी दे सकती हैं। यानी Bill of Material (BOM) के अनुसार हर उपकरण का अलग ब्रेकअप देना होगा।
इसके साथ ही Vendors/OEMs से यह जानकारी भी मांगी गई है कि उनके ऑफर किए गए उपकरणों में कितना लोकल कंटेंट या स्थानीय निर्माण शामिल है। यानी “मेक इन इंडिया” और स्थानीय उत्पादन पर भी खास जोर दिया जा रहा है।
आकाशवाणी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी जानकारी और बजट प्रस्ताव ई-मेल के जरिए भेजने होंगे और यह प्रक्रिया 22 मई 2026 तक पूरी करनी होगी।
दरअसल, आकाशवाणी दिल्ली में बड़े स्तर पर आधुनिक स्टूडियो ऑटोमेशन सिस्टम लगाने की तैयारी चल रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 100 क्लाइंट सिस्टम, नए सर्वर, स्टोरेज, डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन और एडवांस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर लगाए जाने हैं, ताकि प्रसारण व्यवस्था को और आधुनिक और तेज बनाया जा सके।
वह इससे पहले देश के प्रमुख बिजनेस समाचारपत्र ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स’ से जुड़े रहे हैं।
by
Samachar4media Bureau
देश की प्रतिष्ठित जर्नल और पब्लिक पॉलिसी प्रकाशन ‘इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली’ (EPW) ने वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित कॉलमिस्ट टीके अरुण को अपना नया संपादक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी खुद टीके अरुण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर साझा की।
टीके अरुण ने अपने पोस्ट में कहा कि अब वह अपने नाम से सार्वजनिक टिप्पणी और लेखन को सीमित करेंगे और अपनी बात ‘इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली’ के संपादकीय और कमेंट्री के माध्यम से रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि EPW का ‘एंगेज’ सेक्शन सभी पाठकों के लिए खुला रहेगा।
टीके अरुण मीडिया और आर्थिक पत्रकारिता की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वह इससे पहले देश के प्रमुख बिजनेस समाचारपत्र ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स’ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक आर्थिक नीतियों, राजनीति और वैश्विक मामलों पर लेखन किया है और उनकी पहचान एक गंभीर और विश्लेषणात्मक लेखक के रूप में रही है।
क्लाउड ब्रॉडकास्ट और मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनी Amagi Media Labs को आयकर विभाग से बड़ा टैक्स आकलन आदेश मिला है।
by
Vikas Saxena
मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनी Amagi Media Labs को इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए करीब 17.91 करोड़ रुपये का टैक्स एडजस्टमेंट प्रस्तावित किया है।
कंपनी के मुताबिक, आयकर विभाग ने कुछ विदेशी इकाइयों को “आईटी प्रोडक्ट्स के रीसेलर” माना है, जिसके आधार पर यह एडजस्टमेंट किया गया। हालांकि Amagi का कहना है कि ये इकाइयां “आईटी सर्विस प्रोवाइडर” की श्रेणी में आती हैं और कंपनी इस फैसले को चुनौती देगी।
Amagi ने बताया कि यह मामला ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों से जुड़ा है, जो अंतरराष्ट्रीय इंटर-कंपनी ट्रांजैक्शंस पर लागू होते हैं। कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपीलीय प्राधिकरण के सामने अपील दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी को यह आदेश 14 मई 2026 को मिला। Amagi ने यह भी साफ किया कि इस आदेश का असर केवल प्रस्तावित 17.91 करोड़ रुपये के एडजस्टमेंट तक सीमित है और कंपनी के ऑपरेशंस या अन्य कारोबारी गतिविधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Pocket FM ने मालविका सुजान को प्रमोट कर Director – Global Strategic Partnerships नियुक्त किया है। मालविका पिछले चार साल से कंपनी से जुड़ी हैं।
by
Samachar4media Bureau
ऑडियो एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम (Pocket FM) ने मालविका सुजान (Malvika Sujan) को प्रमोट कर Director – Global Strategic Partnerships नियुक्त किया है। मालविका ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए साझा की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे Director – Global Strategic Partnerships के पद पर प्रमोट किया गया है।
मैं अपने लीडर्स, मेंटर्स, टीममेट्स और पार्टनर्स का समर्थन, भरोसा और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपने नए रोल में वैश्विक साझेदारियों को और मजबूत बनाने को लेकर उत्साहित हैं। मालविका सुजान पिछले चार वर्षों से अधिक समय से Pocket FM के साथ जुड़ी हुई हैं। प्रमोशन से पहले वह Associate Director – Strategic Partnerships के पद पर कार्यरत थीं।
मीडिया, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मालविका को 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट और ब्रांड पार्टनरशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। Pocket FM भारत के प्रमुख ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है और हाल के वर्षों में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर तेजी से विस्तार किया है।