होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मायावती संग रवीश कुमार की फोटो की ये 'असलियत'
मायावती संग रवीश कुमार की फोटो की ये 'असलियत'
अखिलेश-मायावती के मंच पर नजर आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रवीश कुमार पर साधा था निशाना
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवीश कुमार सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। उन पर सरकार विरोधी होने के आरोप भी लगते रहते हैं। हाल ही में जब अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू किया था तो रवीश कुमार ने इसके जवाब में ‘एनडीटीवी’ पर नॉन पॉलिटिकल प्राइम टाइम किया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। ऐसे में जब मंगलवार को रवीश कुमार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में महागठबंधन की रैली में बसपा प्रमुख मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ एक मंच पर नजर आए तो लोग चौंक गए।
बस फिर क्या था। लोगों को बैठे-बिठाए मसाला मिल गया और धीरे-धीरे यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर रवीश कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस रैली की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें अखिलेश यादव भाषण दे रहे हैं, जबकि मायावती मंच पर बैठी हुई हैं, जबकि रवीश कुमार पीछे की कतार में खड़े हुए हैं।
ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी चटखारे लेकर इस खबर पर अपने ट्वीट किए हैं। भैयाजी नाम के ट्विटर यूजर्स ने इस घटना को लेकर रवीश कुमार पर अपने ट्वीट के जरिय कमेंट किया है।
महागठबंधन के इस कर्मठ कार्यकर्ता को पहचाना? कुर्सी ना मिलने से नाराज़ ज़रूर हैं, पर रैली में किस किस जाति के लोग आए हैं वो पता करने का काम इनके ज़िम्मे हैं। pic.twitter.com/vitpeVrPq8
— Bhaiyyaji (@bhaiyyajispeaks) May 7, 2019
हालांकि सोशल मीडिया पर जब यह बात काफी बढ़ गई तो रवीश कुमार ने भी आगे बढ़कर ऐसे यूजर्स को आड़े हाथ लेते हुए पलटवार किया है। इसमें रवीश कुमार ने अपनी सफाई भी पेश की है।
टैग्स रवीश कुमार अखिलेश यादव मायावती गठबंधन रैली