होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee News के पूर्व डिजिटल हेड राकेश तनेजा का निधन
Zee News के पूर्व डिजिटल हेड राकेश तनेजा का निधन
‘जी न्यूज’ (Zee News) में डिजिटल हेड की भूमिका निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार राकेश तनेजा का निधन हो गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘जी न्यूज’ (Zee News) में डिजिटल हेड की भूमिका निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार राकेश तनेजा का निधन हो गया। वे कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 10 बजे फरीदाबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
बीते वर्ष जुलाई महीने में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत राकेश तनेजा को zeenews.com का हेड बनाया गया था। राकेश तनेजा करीब 15 साल से इस ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे और करीब तीन पहले ही वे संस्थान को अलविदा कह चुके थे और इन दिनों हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा के मीडिया सलाहकार थे। कुमारी शैलजा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे मीडिया सलाहकार राकेश तनेजा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
मेरे मीडिया सलाहकार श्री राकेश तनेजा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है।
— Kumari Selja (@kumari_selja) November 17, 2020
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। pic.twitter.com/qCo9XwZppF
2005 में जी समूह से जुड़ने से पहले राकेश वर्ष 2003 में ‘अमर उजाला’ के साथ जुड़े हुए थे। वे अमर उजाला के दिल्ली संस्करण के साथ थे और बतौर डिप्टी ब्यूरो चीफ फरीदाबाद की कमान संभालते थे। उससे पहले वे करीब साढ़े तीन साल तक ‘दैनिक भास्कर’ में 200-2003 तक हिसार व गुरुग्राम संपादकीय विभाम में भी काम कर चुके हैं। 1999 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘हरिभूमि’ अखबार से की थी।
वर्ष 2005 में उन्होंने ‘अमर उजाला’ को अलविदा कहकर ‘जी न्यूज’ का दामन थाम लिया था और तब से वे यहां विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल चुके थे। वे असाइनमेंट डेस्क से लेकर गेस्ट कोर्डिनेटर हेड तक भी भूमिका सफलतापूर्वक संभाल चुके थे। हरियाणा में हिसार के रहने वाले राकेश तनेजा ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
वरिष्ठ पत्रकार राकेश तनेजा के निधन पर सहयोगियों ने उन्हें कुछ यूं श्रद्धांजलि दी-
टैग्स जी न्यूज पत्रकार कोविड-19 मीडिया राकेश तनेजा