होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर क्यों मांगी माफी

जानिए, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर क्यों मांगी माफी

किसी भी खबर को सार्वजनिक करने से पहले उसकी पुष्टि करना बहुत ही आवश्यक होता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

किसी भी खबर को सार्वजनिक करने से पहले उसकी पुष्टि करना बहुत ही आवश्यक होता है। खबरों को ब्रेक करने के चक्कर में कई बार पत्रकारों से कुछ इस तरह की गलती हो जाती है कि बाद में उन्हें अपनी सफाई देनी पड़ती है।

कुछ ऐसा ही वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘आजतक’ के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के साथ हुआ जब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर ब्रेकिंग न्यूज का नाम देकर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी। यही नहीं, इस ट्वीट में उन्होंने प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि भी दे दी।

हालांकि बाद में जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया और इस फेक न्यूज के लिए माफी मांगी। इस ट्वीट में राजदीप सरदेसाई ने स्वीकार किया कि ट्वीट करने से पहले फिर से इस खबर की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी। 

  प्रणब मुखर्जी के बारे में उठ रहीं इस तरह की खबरों पर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'मेरे पिता प्रणब मुखर्जी अभी भी जीवित हैं और हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं! प्रतिष्ठित पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही अटकलों और फर्जी खबरों से साफ जाहिर होता है कि भारत में मीडिया फेक न्यूज का कारखाना बन गया है।'

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। वह सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


टैग्स राजदीप सरदेसाई प्रणब मुखर्जी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago