होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV’ से आज रिटायर होंगी निधि कुलपति, शेयर की मन की बात

‘NDTV’ से आज रिटायर होंगी निधि कुलपति, शेयर की मन की बात

निधि कुलपति ने पत्रकारिता में अपने सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में 'न्यूजज ट्रैक' से की थी। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन, टीवीआई, जी न्यूज, बीबीसी और फिर ‘एनडीटीवी’ में काम किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

वरिष्ठ पत्रकार और 'एनडीटीवी इंडिया' (NDTV India) की मैनेजिंग एडिटर निधि कुलपति अपने 23 वर्षों के लंबे और उल्लेखनीय जुड़ाव के बाद आज चैनल से रिटायर हो जाएंगी। उन्होंने आज (22 मई) सुबह एक भावुक संदेश के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपनी विदाई की जानकारी साझा की।

अपनी पोस्ट में निधि कुलपति ने लिखा, ‘आज दिन की शुरुआत उस सफ़र के लिए धन्यवाद से जो 2003 में शुरू हुआ। करीब 23 साल से NDTV और सहयोगियों के साथ आज आख़िरी दिन रहेगा। दर्शकों से मिले स्नेह ने हमेशा हौसला और मनोबल बनाए रखा। आभार।’

बता दें कि निधि कुलपति ने पत्रकारिता में अपने सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में 'न्यूज़ ट्रैक' से की थी। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन, टीवीआई, जी न्यूज, बीबीसी और फिर ‘एनडीटीवी’ में काम किया। अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस की रिपोर्टिंग से उन्होंने शुरुआती दौर में ही अपनी पहचान बना ली थी। यह रिपोर्टिंग उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्राइम टाइम में कवर की थी, जिससे उनकी पत्रकारिता को विशेष सराहना मिली।

लंदन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद वह भारत लौटीं और अपने अब तक के सफर में हिंदी मीडिया में एक सशक्त और संवेदनशील आवाज के रूप में उभरीं। एनडीटीवी पर उनके कई कार्यक्रम- विशेष रूप से प्राइम टाइम शो अपनी गहन समझ, निष्पक्षता और गंभीर विमर्श के लिए पहचाने जाते हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से निधि कुलपति को उनके शानदार करियर और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी अपने अनुभव और दृष्टिकोण से मीडिया और समाज को नई दिशा देती रहेंगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

9 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

36 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

20 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago