होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार के.श्रीनिवास रेड्डी 'तेलंगाना मीडिया एकैडमी' के बने चेयरमैन
वरिष्ठ पत्रकार के.श्रीनिवास रेड्डी 'तेलंगाना मीडिया एकैडमी' के बने चेयरमैन
तेलंगाना सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार के.श्रीनिवास रेड्डी को 'तेलंगाना मीडिया एकैडमी' (Telangana Media Academy) का चेयरमैन नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
तेलंगाना सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार के.श्रीनिवास रेड्डी को 'तेलंगाना मीडिया एकैडमी' (Telangana Media Academy) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल की अवधि के लिए होगा।
बता दें कि यह आदेश रविवार को जारी किया गया। श्रीनिवास रेड्डी वर्तमान में तेलुगू दैनिक 'प्रजापक्षम' (Prajapaksham) के एडिटर हैं। जब एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में प्रेस एकैडमी के चेयरमैन के रूप में कार्य किया था।
वह भारतीय पत्रकार संघ (IJU) के प्रेसिडेंट भी हैं। उन्होंने पहले संयुक्त आंध्र प्रदेश में आंध्र प्रदेश यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (APUWJ) के प्रेजिडेंट के रूप में कार्य किया। उन्होंने 40 वर्षों से अधिक समय तक पत्रकार संघ में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
टैग्स वरिष्ठ पत्रकार चेयरमैन के.श्रीनिवास रेड्डी तेलंगाना मीडिया एकैडमी