होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDYMCA’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में चुने गए वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू
‘NDYMCA’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में चुने गए वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू
उन्हें 18 मई 2024 को हुए चुनाव में इस पद पर चुना गया है। पहले कार्यकाल में वह इस पद पर मई 2027 तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू को नई दिल्ली स्थित ‘वाईएमसीए’ (NDYMCA) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में चुना गया है। उन्हें 18 मई 2024 को हुए चुनाव में इस पद पर चुना गया है। वह इस पद पर मई 2027 तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
वर्तमान में वह ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में को-ऑर्डिनेटिंग एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। न्यूज मीडिया में ‘फादर’ के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर जैकब को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है।
इस दौरान वह रिपोर्टिंग से लेकर असाइनमेंट एडिटर के पद पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। पूर्व में वह ‘सीएनएन आईबीएन’ (CNN IBN), ‘इंडिया टीवी’ (INDIA TV), ‘एएनआई’ (ANI) और न्यूज24 (NEWS 24) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (Reuters) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स संपादक एडिटर वरिष्ठ पत्रकार टीवी9 नेटवर्क जैकब मैथ्यू बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स वाईएमसीए