होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डीडी न्यूज में अशोक श्रीवास्तव का हुआ प्रमोशन, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी
डीडी न्यूज में अशोक श्रीवास्तव का हुआ प्रमोशन, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी
दूरदर्शन में करीब 18 साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘डीडी न्यूज़’ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव को प्रमोट किया गया है। उन्हें अब यहां सीनियर कंसल्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह यहां पर सीनियर न्यूज एंकर कम करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
मूल रूप से बनारस के रहने वाले अशोक श्रीवास्तव की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 28-29 साल का अनुभव है। दूरदर्शन में वह करीब 18 साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआत में वह ‘नवभारत टाइम्स’, ‘जनसत्ता’, ‘पांचजन्य’ और ‘संडे मेल’ के साथ बतौर फ्रीलॉन्सर जुड़े रहे। इसके बाद वह वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह के ‘आंखों देखी’ कार्यक्रम के साथ जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने ‘सूर्या टीवी’ होते हुए ‘दूरदर्शन’ का रुख किया और तब से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि अशोक श्रीवास्तव पिछले काफी समय से डीडी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और उनका शो ‘दो टूक’ काफी लोकप्रिय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘नरेंद्र मोदी सेंसर्ड’नामक किताब भी लिखी है। समाचार4मीडिया की ओर से अशोक श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स दूरदर्शन डीडी न्यूज अशोक श्रीवास्तव