होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमला, इस पार्टी पर लगाया आरोप
अरनब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमला, इस पार्टी पर लगाया आरोप
वरिष्ठ पत्रकार और ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी बुधवार की देर रात पत्नी के साथ घर लौट रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी पर मुंबई में बाइक सवार दो हमलावरों ने हमला कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब अरनब गोस्वामी बुधवार की देर रात रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो से अपने घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी भी बैठी हुई थीं। गनीमत रही कि इस हमले में अरनब और उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोप है कि यह हमला कांग्रेस द्वारा भेजे गए कुछ शरारती तत्वों ने किया है। अरनब ने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
#BREAKING | Arnab's message after being physically attacked by Congress goons #SoniaGoonsAttackArnab https://t.co/RZHKU3fdmK pic.twitter.com/SdAvoerhIH
— Republic (@republic) April 22, 2020
‘रिपब्लिक टीवी’ के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए एक विडियो में अरनब ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब सवा 12 बजे वह स्टूडियो से काम खत्म कर पत्नी के साथ ऑफिस से घर लौट रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर गणपतराव कदम मार्ग पर बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। मुंह पर मास्क लगाकर आए इन बदमाशों ने अरनब गोस्वामी का रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड से कार की विंडो पर कई वार किए। गनीमत रही कि कार का शीशा नहीं टूटा। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने लिक्विड से भरी एक बोतल निकालकर कार पर फेंक दी।
अरनब का यह भी कहना है कि इस दौरान हमलावर गालियां भी दे रहे थे। इसके बाद अरनब के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। रिपब्लिक टीवी का आरोप है कि यह हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है, जिन्होंने सुरक्षाकर्मियों के सामने खुद इस बात को कबूल किया है कि उन्हें कांग्रेस के द्वारा भेजा गया था।
#SoniaGoonsAttackArnab | WATCH: Arnab's car after the physical attack by Congress goons https://t.co/1wfKyiNGRO pic.twitter.com/qFqlCqACnn
— Republic (@republic) April 22, 2020
टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी पत्रकार पर हमला