होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की HT मीडिया में वापसी, निभाएंगे बड़ी भूमिका

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की HT मीडिया में वापसी, निभाएंगे बड़ी भूमिका

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल तीन दशक से भी ज्यादा समय से सक्रि‍य पत्रकारिता कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और ‘आईटीवी’ (ITV) नेटवर्क के पूर्व प्रधान संपादक अजय शुक्ल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने एचटी मीडिया समूह (HT Media Group) में वापसी की है, जहां वह कंसल्टेंट एडिटर रहते हुए हिंदी में प्रिंट व डिजिटल की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बार वह मोहाली से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

बता दें कि एचटी मीडिया में वापसी करने से पहले अजय शुक्ल 'दी प्रिंसिपल' के एडिटर-इन-चीफ के तौर पर कार्यरत थे। यहां वह आईटीवी नेटवर्क से अलग होने के बाद आए थे। आईटीवी नेटवर्क में वह चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया) के पद पर कार्यरत थे। यहां उन्होंने साढ़े तीन साल से भी ज्यादा समय (जून,2018 से दिसंबर, 2021) तक अपना योगदान दिया।

गौरतलब है कि अजय शुक्ल तीन दशक से भी ज्यादा समय से सक्रि‍य पत्रकारिता कर रहे हैं। आईटीवी नेटवर्क से पहले अजय शुक्ल ने दैनिक 'हिन्दुस्तान' के आगरा/अलीगढ़ एडिशन में सवा दो साल तक बतौर संपादक एक दमदार पारी खेली। आगरा की कमान संभालने से पहले उन्होंने हिन्दुस्तान, दिल्ली जॉइन किया था, जहां वह दिल्ली-एनसीआर में बतौर एडिटर जुड़े थे।

हिन्दुस्तान समूह जॉइन करने से पहले वह 2009 में अपने गृहक्षेत्र चंडीगढ़ से ‘आज समाज’ लॉन्च करने वाली टीम के संस्थापक संपादक थे। यहां रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। उन पर यहां इंडिया न्यूज की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। इससे पहले अजय शुक्ल चंडीगढ़ में ‘अमर उजाला’ के साथ लगभग 3 सालों (अक्टूबर-2006 से दिसंबर-2009) तक जुड़े रहे, यहां उन्होंने स्टाफ रिपोर्टर से लेकर पंजाब व हरियाणा के स्टेट चीफ तक का सफर तय किया। उन्होंने 2008 में अमर उजाला के माई सिटी जैसे अहम पायलेट प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाया।

इससे पहले फरवरी,2005 से सितंबर 2006, यानी एक साल से ज्यादा समय तक उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ में बतौर इंवेस्टिगेशन हेड (नॉर्थ) काम किया। वह ‘दैनिक जागरण’ के साथ लगभग आठ सालों तक जुड़े रहे। वह यहां रहते हुए नैनीताल के ब्यूरो चीफ भी बने, जबकि 1994-97 तक वह लखनऊ में बतौर स्टाफ रिपोर्टर जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य अखबारों जैसे- ‘कुबेर टाइम्स’, ‘स्वतंत्र चेतना’ और ‘आज’ के साथ भी काम किया है। 

गौरतलब है कि दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय अजय शुक्ल ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ग्रुप के साथ काम करते हुए आगरा के संपादक के तौर पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर लोगों को तमाम सामाजिक कुरीतियों के प्रति न केवल जागरूक किया, बल्कि अपनी बेबाक लेखनी के माध्यम से उनकी बातों को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर गए। ‘आईटीवी नेटवर्क’ में आने के बाद भी वह अपने समाज सेवा के दायित्वों को लगातार पूरा किया। आईटीवी फाउंडेशन के बैनर तले उन्होंने हरियाणा में एक मुहिम 'एक लक्ष्य' कार्यक्रम का आयोजन कर पूरे राज्य में स्वास्थ जागरूकता का बिगुल फूंका था। तमाम स्वास्थ संस्थानों को साथ लेकर उन्होंने पूरे राज्य में ग्रामीणों के लिए मुफ्त हेल्थ कैंप का आयोजन भी करवाया था।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।   


टैग्स हिन्दुस्तान अजय शुक्ल एचटी मीडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago