होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सौरभ द्विवेदी ने दिए संकेत: हिंदी डिजिटल स्पेस में नए प्रयोग करेगा ‘द इंडियन एक्सप्रेस'

सौरभ द्विवेदी ने दिए संकेत: हिंदी डिजिटल स्पेस में नए प्रयोग करेगा ‘द इंडियन एक्सप्रेस'

सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में सौरभ द्विवेदी ने लिखा, ‘इंडियन एक्सप्रेस. अब हिंदी में भी. आपकी स्क्रीन पर जल्द. वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ. साथ सीखने का सिलसिला चलता रहेगा.’

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में एक बड़े बदलाव का संकेत देते हुए वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह से जुड़ने को लेकर एक तरह से औपचारिक मुहर लगा दी है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सौरभ द्विवेदी की एक पोस्ट के बाद मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय से चल रही चर्चाओं को मजबूती मिल गई है।

इस पोस्ट में सौरभ द्विवेदी ने लिखा, ‘इंडियन एक्सप्रेस. अब हिंदी में भी. आपकी स्क्रीन पर जल्द. वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ. साथ सीखने का सिलसिला चलता रहेगा.’

बता दें कि समाचार4मीडिया ने बुधवार को सबसे पहले यह खबर दी थी कि सौरभ द्विवेदी ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया था कि सौरभ द्विवेदी के लिए ऐसी भूमिका को लेकर बातचीत चल रही है, जो मुख्य रूप से हिंदी यूट्यूब कंटेंट पर केंद्रित होगी। इसके साथ ही उन्हें ग्रुप के इवेंट्स और पब्लिक एंगेजमेंट से जुड़े प्रयासों को आकार देने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

अब इस मामले से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इंडियन एक्सप्रेस समूह हिंदी न्यूज मीडिया में कई नए डिजिटल प्रयोग करने की तैयारी में है। इन प्रयोगों के जरिये न सिर्फ हिंदी दर्शकों तक मजबूत पहुंच बनाने पर जोर होगा, बल्कि इंडियन एक्सप्रेस समूह की पत्रकारिता की लेगेसी और मूल्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

गौरतलब है कि सौरभ द्विवेदी ने हाल ही में ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में अपनी करीब 12 साल पुरानी पारी को विराम दिया था। यहां वह डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) और ‘इंडिया टुडे’ (हिंदी) में एडिटर के तौर पर अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बाद से ही उनकी अगली पारी को लेकर मीडिया जगत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने काफी हद तक स्थिति साफ कर दी है।

सौरभ द्विवेदी की इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

3 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

8 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago