होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देखें, कैसे अस्पताल से बाहर निकाले गए पत्रकार
देखें, कैसे अस्पताल से बाहर निकाले गए पत्रकार
पुलिस ने मीडिया कर्मियों को काफी मुश्किल से बार्ड से बाहर निकाला
पंकज शर्मा 6 years ago
खतरनाक बीमारी से कई बच्चों की मौत के बाद बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू में बेधड़क घुसकर रिपोर्टिंग करने के मामले में पत्रकारों को तमाम आलोचनाओं का शिकार करना पड़ रहा है। कई पत्रकार तो इस मसले पर अपनी सफाई भी दे चुके हैं।
कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले से सामने आया है, जहां पर अस्पताल में कुछ मीडियाकर्मी घुस गए और कवरेज करने लगे। हालांकि, वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने इन पत्रकारों को अस्पताल के बार्ड से बाहर किया।
गौरतलब है कि बाड़मेर जिले के बालोतरा कस्बे में रविवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान आंधी के कारण पंडाल गिरने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और लगभग 55 लोग घायल हो गए थे। घायलों को बाड़मेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी की रिपोर्टिंग करने के लिए मीडियाकर्मी बाड़मेर के अस्पताल में पहुंचे थे।
इस घटना से जुड़ा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं-
This tweet needs RTs to donate eye to blind RW who were gaining TRP in the name of bashing AOK for her bihar reporting pic.twitter.com/N7cgBMrbpl
— Laliya (@Lala_The_Don) June 25, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स बाड़मेर अस्पताल पत्रकारों का हंगामा