होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब ‘RPSG Lifestyle Media’ से जुड़े जाबिर मर्चेंट
इस बड़े पद पर अब ‘RPSG Lifestyle Media’ से जुड़े जाबिर मर्चेंट
जाबिर मर्चेंट इससे पहले ‘कोंडे नास्ट इंडिया’ (Conde Nast India) में चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया’ (RPSG Lifestyle Media) ने जाबिर मर्चेंट को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। वह 15 जनवरी 2024 से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। जाबिर मर्चेंट इससे पहले ‘कोंडे नास्ट इंडिया’ (Conde Nast India) में चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
यहां अपनी पारी के दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल और नॉन ट्रेडिशनल मीडिया चैनल्स में रेवेन्यू पहलों (revenue initiatives) का सफलतापूर्वक संचालन किया और लग्जरी व लाइफस्टाइल के क्षेत्र में काफी काम किया। बता दें कि जाबिर मर्चेंट को मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
जाबिर मर्चेंट की नियुक्ति के बारे में ‘RPSG Lifestyle Media’ की चेयरपर्सन अवर्णा जैन का कहना है, ‘हमारी जैसी नई लाइफस्टाइल वाली मीडिया कंपनी को एक नए दृष्टिकोण के साथ ऐसे रेवेन्यू जुटाने वाले की आवश्यकता है जो मीडिया की शक्ति और डिजिटल की विशाल क्षमता को समझता हो। हम अपनी टीम में जाबिर मर्चेंट का स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’
वहीं, इस बारे में जाबिर मर्चेंट का कहना है, ‘लग्जरी और लाइफस्टाइल पर केंद्रित बिजनेस तैयार करने का आरपीएसजी समूह का निर्णय इससे बेहतर समय पर नहीं हो सकता था। जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, भारतीय कंज्यूमर अधिक जागरूक हो रहे हैं। वे ब्रैंड्स और प्रॉडक्ट्स को पहले से कहीं अधिक महत्व दे रहे हैं। अवर्णा जैन के नेतृत्व में RPSG समूह मीडिया, इवेंट्स और अनुभवों के साथ ही डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफार्म्स में निवेश, म्यूजिक, वीडियो और प्रभावशाली नेतृत्व वाली प्रतिभा के माध्यम से विशेष आईपी (IPs) का निर्माण कर रहा है। इसके साथ ही समूह को इन स्थानों पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए विशिष्ट रूप से लाभप्रद स्थिति में रखे हुए है।’
टैग्स आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया अवर्णा जैन जाबिर मर्चेंट कोंडे नास्ट इंडिया