होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शुद्ध मनोरंजन और दिल थामकर रखने वाली है जयंती रंगनाथन की ‘शैडो’: संजीव पालीवाल

शुद्ध मनोरंजन और दिल थामकर रखने वाली है जयंती रंगनाथन की ‘शैडो’: संजीव पालीवाल

गुरुवार को जयंती रंगनाथन जी का उपन्यास ‘शैडो’ मेरे पास आया था। मैंने इसी दिन इसे पकड़ा तो आधा खत्म कर दिया। फिर शुक्रवार को भीमताल चला गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

संजीव पालीवाल, 

वरिष्ठ पत्रकार व सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर, आजतक ।।

गुरुवार को जयंती रंगनाथन जी का उपन्यास ‘शैडो’ मेरे पास आया था। मैंने इसी दिन इसे पकड़ा तो आधा खत्म कर दिया। फिर शुक्रवार को भीमताल चला गया। अफसोस हुआ कि साथ लेकर क्यूं नहीं आया, क्यूंकि ख्यालों में किरदार साथ रहे। अक्सर मयंक, शोभित, पूर्वा, काव्या और मारिया याद आते रहे। दिल में एक बेचैनी रही कि क्या हुआ और जो हो रहा है, वो क्यूं हो रहा है।

खैर, रविवार की शाम वापस लौटा तो फिर शैडो के हवाले हो लिया। यकीन मानिये, हर पलटते पन्ने के साथ दिल की धड़कनें तेज होती रहीं। बेचैनी कह रही थी कि सारे पन्ने पलट लूं और जान लूं कि क्या हो रहा है। कौन है वो, लेकिन मैंने धैर्य रखा और आखिर तक चैन से पढ़ा। ठीक वैसे ही जैसे पुरानी शराब को इत्मिनान से धीरे-धीरे पीते हैं। शराब का आनंद लेते हैं। वैसे ही मैने इस किताब का आनंद लिया है। आखिरी पन्ना जब खत्म किया तो समझ आया कि मैंने सांस रोक रखी थी।

बहुत दिनों के बाद कुछ ऐसा मिला, जिसने मुझे बांधकर रखा। ये किताब शुद्ध मनोरंजन है। दिल थामकर रखने वाली किताब। ये मेरे टाइप का उपन्यास है। वो उपन्यास, जिसकी जमीन जानी-पहचानी नहीं होती। जो मनोरंजन के साथ साथ परिवेश, नयी संस्कृति और शहरों से भी आपका परिचय कराता है। आपकी जानकारी में इजाफा करता है।

शैडो के जरिये लेखक जयंती रंगनाथन हम पर अपनी बौद्धिकता का बोझ नहीं डालतीं। जयंती ने खुद को पाठक के रूप में सामने रखकर उपन्यास लिखा है। ना कि बतौर लेखक खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की कोशिश की है। ये मेरा मानना है। इसलिये मेरे जैसे पाठक के लिये ये उपन्यास सर्वश्रेष्ठ है।

बस एक ही लाइन से सहमत नहीं हूं कि 'एक लेखक कभी अच्छा प्रेमी नहीं बन सकता'... मुझे लगता है कि एक लेखक सिर्फ अच्छा प्रेमी ही हो सकता है और कुछ नहीं।

मैं कोई आलोचक या रिव्यू करने वाला नहीं हूं। बस किताब पसंद आ जाती है तो लिख देता हूं। कह देता हूं। आप अगर मजेदार, मनोरंजक और दिलचस्प पढ़ना चाहते हैं तो शैडो मंगाएं। निराश नहीं होंगे। दिल की धड़कन ना बढ़े तो कहियेगा।

(साभार: वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल की फेसबुक वाल से)


टैग्स किताब जयंती रंगनाथन संजीव पालीवाल बुक रिव्यू शैडो
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago