होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRP Case: रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खनचंदानी को मिली जमानत
TRP Case: रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खनचंदानी को मिली जमानत
फर्जी टीआरपी (TRP) के मामले में रविवार को गिरफ्तार हुए ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी को को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट से जमानत मिल गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
फर्जी टीआरपी (TRP) के मामले में रविवार को गिरफ्तार हुए ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी को को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस मामले में विकास खनचंदानी समेत अब तक कुल 13 को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि खनचंदानी की ये गिरफ्तारी कथित तौर पर उनकी अग्रिम जमानत की सुनवाई से एक दिन पहले हुई थी। इससे पहले, रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को चार्जशीट में नामित किया गया था।
गौरतलब है कि फर्जी टीआरपी का मामला अक्टूबर में तब सामने आया था, जब ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) द्वारा देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने के लिए घरेलू पैनल के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी ‘हंसा रिसर्च’ (Hansa Research) के अधिकारी नितिन देवकर ने एक शिकायत दर्ज की, जिसमें कहा गया था जिन घरों में बार-ओ-मीटर लगे हैं, उन घरों को भुगतान करके कुछ टीवी चैनल्स दर्शकों की संख्या में हेरफेर कर रहे हैं।
टैग्स रिपब्लिक टीवी विकास खनचंदानी टीआरपी केस मुंबई कोर्ट