होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जाने-माने खेल पत्रकार अयाज मेमन को मिली नई मंजिल

जाने-माने खेल पत्रकार अयाज मेमन को मिली नई मंजिल

पत्रकारिता में अपने 40 साल से ज्यादा के करियर में अयाज मेमन तमाम अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जाने-माने खेल पत्रकार अयाज मेमन अब ‘1 प्ले स्पोर्ट्स’ (1 Play Sports) से जुड़ गए हैं। उन्होंने मई में यहां पर बतौर कंसल्टिंग एडिटर-इन-चीफ, इंडिया जॉइन किया है। अपनी नई भूमिका में मेनन इस स्टार्टअप की जड़ें मजबूत करने और भारतीय स्पोर्ट्स मीडिया मार्केट में इसका विस्तार करने का काम करेंगे। वह और उनकी टीम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए स्पोर्ट्स संबंधी कंटेंट डेवलप करेगी और कंपनी को रणनीतिक रूप से लाभ पहुंचाने का काम करेगी।

बता दें कि मेमन को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने अब तक के करियर में वह स्पोर्ट्स राइटर, एडिटर और कॉलमिस्ट के तौर पर तमाम अखबारों जैसे-मिड-डे, बॉम्बे टाइम्स, डीएनए, टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स और डेक्कन क्रॉनिकल आदि में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह टाइम्स नाउ. न्यूजएक्स और नेटवर्क18 जैसे न्यूज चैनल्स के अलावा स्टार स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स पर टीवी कमेंटेटर/एनालिस्ट भी रह चुके हैं।

यही नहीं, वह दस क्रिकेट वर्ल्डकप, 250 से ज्यादा टेस्ट मैच 400 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ-साथ 1988 और 2012 के ओलंपिक्स, 1998 और 2010 के राष्ट्रमंडल खेल, 1990 के एशियन गेम्स, 2006 फीफा वर्ल्डकप, 1991 और 1993 के विंबलडन चैंपियनशिप समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स को कवर कर चुके हैं। क्रिकेट पर वह चार किताबें भी लिख चुके हैं और ‘India 50 – The Making of a Nation’ के सह लेखक भी हैं।

‘1 Play Sports’ के फाउंडर और सीईओ मोहित लालवानी ने मेमन की जॉइनिंग पर खुशी जताते हुए कहा, ‘इंडियन स्पोर्ट्स में अयाज का काफी योगदान है। उन्हें विषय की बहुत अच्छी समझ है। 1 Play Sports की टीम में उनके शामिल होने पर मैं काफी खुश हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस कदम से हमें भारत में नई ऊंचाइयों को छूने में मदद मिलेगी, जैसा कि हमने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में प्रदर्शन किया है।’

1 Play Sports ने नेहा एस वॉरियर (Neha S Warrier) को बतौर कंट्री मैनेजर नियुक्त कर भारत में अपने परिचालन की शुरुआत की थी। इसके बाद से क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए यह नेशनल और एशियन टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सफलतापूर्वक कर चुकी है। अयाज की नियुक्ति के बारे में नेहा वॉरियर का कहना है, ‘हम भारत में अपना व्युअर बेस बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अयाज जैसे दिग्गज का 1 Play Sports में हम स्वागत करते हैं। हमें अयाज के ज्ञान और अनुभव का काफी फायदा मिलेगा।’


टैग्स मीडिया खेल पत्रकार 1 प्ले स्पोर्ट्स खेल पत्रकारिता अयाज मेमन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago