होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP नेटवर्क की वाइस प्रेजिडेंट रमा पॉल ने लिया ये बड़ा फैसला
ABP नेटवर्क की वाइस प्रेजिडेंट रमा पॉल ने लिया ये बड़ा फैसला
एबीपी नेटवर्क से एक बड़ी खबर सामने आयी है कि यहां रमा पॉल ने नेटवर्क की वाइस प्रेजिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
एबीपी नेटवर्क (ABP Network) से एक बड़ी खबर सामने आयी है कि यहां रमा पॉल ने नेटवर्क की वाइस प्रेजिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडस्ट्री के उच्च स्तरीय सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है। वह फिलहाल मार्च 2023 के अंत तक नेटवर्क के साथ बनी रहेंगी।
बता दें कि एबीपी नेटवर्क में पॉल पिछले 7 साल और 5 महीने से अपना योगदान दे रही हैं।
हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने इस संदर्भ में उनसे संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।
एबीपी नेटवर्क से पहले, पॉल डाबर, मुद्रा, मैक्कैन और लियो बर्नेट जैसे संगठनों के साथ विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने फ्रिटो-ले, नेस्ले, जनरल मोटर्स और माइक्रोसॉफ्ट के लिए भी काम किया है।
टैग्स एबीपी नेटवर्क रमा पॉल